{"_id":"68288d439c4b5e4f6d0b97a5","slug":"revenue-work-affected-due-to-lack-of-staff-in-paragpur-tehsil-office-kangra-news-c-95-1-kng1037-177397-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: परागपुर तहसील कार्यालय में स्टाफ की कमी से राजस्व कार्य प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: परागपुर तहसील कार्यालय में स्टाफ की कमी से राजस्व कार्य प्रभावित
Sun, 18 May 2025 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 18 May 2025 06:50 AM IST
विज्ञापन
लिपिक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद खाली, नहीं बन रहे प्रमाणपत्र
संवाद न्यूज एजेेंसी
परागपुर (कांगड़ा)। तहसील कार्यालय परागपुर में लिपिक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण राजस्व और प्रमाणपत्र संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पूर्व में सरकार की ओर से लिपिक का एक पद भरा गया था, लेकिन अब तीन सप्ताह से रिक्त है। बताया जा रहा है कि संबंधित लिपिक किसी आपराधिक मामले में संलिप्त है। इस कारण तहसील कार्यालय में भूमि रजिस्ट्रीकरण, प्रमाणपत्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य बाधित हो रहे हैं।
वर्तमान में तहसील कार्यालय का संचालन पटवारी और चौकीदार मिलकर कर रहे हैं, जबकि तहसीलदार परागपुर को स्वयं लिपिक और डाटा एंट्री ऑपरेटर की जिम्मेदारियां निभानी पड़ रही हैं। इससे कार्यालय की दक्षता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। परागपुर तहसील के तहत आने वाले राजस्व गांवों के निवासियों ने सरकार से मांग की है कि रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियां की जाएं, ताकि राजस्व और प्रमाणपत्र संबंधी कार्य सुचारु रूप से चल सकें। वहीं, लोगों ने प्रशासन से अपेक्षा की है कि शीघ्र ही इस स्थिति का समाधान किया जाएगा, ताकि तहसील कार्यालय का कार्य सुगमता से संचालित हो सके।
इस संबंध में नवनियुक्त उपमंडल अधिकारी (नागरिक) देहरा कुलवंत सिंह ने कहा कि मैंने हाल ही में कार्यभार संभाला है और आने वाले समय में औपचारिक रूप से कार्यालय का संचालन शुरू किया जाएगा। रिक्त पदों को भरने के लिए उपायुक्त कांगड़ा से चर्चा की जाएगी।