फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Resolve forest clearance cases in development projects quickly: DC

विकास परियोजनाओं में वन स्वीकृति मामलों का शीघ्र करें निपटारा : डीसी

Fri, 11 Apr 2025 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Resolve forest clearance cases in development projects quickly: DC
धर्मशाला। जिले में चल रही विकास परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से उपायुक्त हेमराज बैरवा ने संबंधित विभागों को वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) और वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत लंबित मंजूरी मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं में अनावश्यक विलंब से न केवल विकास प्रभावित होता है, बल्कि लोगों को भी योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पाता। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने विकास परियोजनाओं को गति देने के मकसद से सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की वीरवार को धर्मशाला में बैठक ली।
विज्ञापन

बैठक में कांगड़ा जिले में विकास परियोजनाओं से जुड़े एफसीए और एफआरए मामले और अन्य विभागीय मंजूरी से संबंधित मामलों की वस्तुस्थिति और प्रगति को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में डीएफओ मुख्यालय राहुल कुमार, लोक निर्माण, जल शक्ति, शिक्षा, पुलिस, उद्योग सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विकास परियोजनाओं की प्रगति का लिया ब्योरा-
बैठक में उपायुक्त ने विकास परियोजनाओं को लेकर एफआरए और एफसीए के मंजूरी के मामलों में प्रगति की विभागवार रिपोर्ट ली। उन्होंने अधिकारियों से जाना कि मामलों में क्लीयरेंस की स्थिति क्या है, लंबित होने के क्या कारण हैं, क्या क्या आपत्तियां लगी हैं और उनके निराकरण के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। उन्होंने वन मंजूरी से जुड़े मामलों में लगी आपत्तियों के निदान को लेकर जरूरी मार्गदर्शन किया। उपायुक्त ने कहा कि वन भूमि और गैर वन भूमि के मामलों की पहचान को लेकर भी विभागों की मदद में जिला प्रशासन तत्परता से काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed