{"_id":"62bdf4d38970800f2907f447","slug":"residents-of-jwalamukhi-city-crave-water-even-in-the-rain-kangra-news-sml4137986169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में भी ज्वालामुखी में पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में भी ज्वालामुखी में पानी की किल्लत
विज्ञापन
ज्वालामुखी में नल से नाममात्र आता पानी।
- फोटो : Kangra
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी के वार्ड दो व तीन के बाशिंदे बारिश के बाद भी पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। यहां के कुछ घरों में चार बाल्टी पानी मुश्किल से आ रहा है, जबकि विभाग अपनी तरफ से पानी की आपूर्ति सुचारु होने का दावा कर रहा है।
आलम यह है कि वार्डवासियों को टैंकर या पानी की टंकियां मंगवाकर गुजारा करना पड़ रहा है। पानी का टैंकर 900 रुपये और 500 लीटर की एक टंकी 250 रुपये में मिल रही है।लोगों का कहन है कि जल शक्ति विभाग की ओर से पानी की पूर्ति सही नहीं की जा रही है। पिछले 15 वर्षों से इन वार्डों में पानी की किल्लत हर गर्मियों में रहती है। मई, जून व जुलाई तीन माह तक पानी के लिए लोगों को हर बार शिकायत करनी पड़ती है। बार-बार अधिकारियों से पानी के लिए गुहार लगानी पड़ती है, लेकिन समस्या वैसे ही बनी रहती है। वार्ड निवासी माधुरी, सुषमा, सुनीता, शिवम, शुभम, अंकुलेश, राहुल, मनीष, अंकु, गिरीश, राकेश, नितिन, जोगिंद्र आदि का कहना है कि जल शक्ति विभाग आजकल बेहद कम पानी छोड़ा जा रहा है और पानी का प्रेशर भी नहीं है, जबकि दूसरी मंजिल पर पानी चढ़ता ही नहीं है। लोगों को महंगे टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। लोगों ने चेताया है कि जल्द ही पानी की समस्या का हल नहीं हुआ तो विभाग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।
उधर, जल शक्ति विभाग जेई राकेश का कहना है कि बिजली कट की वजह से कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी को स्रोत में भी पानी कम था। लेकिन अब बारिश के बाद सुधार हो रहा है। जल्द ही सुचारु सप्लाई करने की कोशिश की जाएगी।