{"_id":"6adbc36b0314ee1d0800f38d","slug":"repair-work-on-the-roof-of-dharamshala-hospital-may-begin-on-monday-kangra-news-c-95-1-kng1045-262911-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सोमवार से शुरू हो सकती है धर्मशाला अस्पताल की छत की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सोमवार से शुरू हो सकती है धर्मशाला अस्पताल की छत की मरम्मत
विज्ञापन
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के पुराने आईपीडी ब्लॉक की जर्जर छत की मरम्मत का कार्य सोमवार से शुरू होने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार को काम का आवंटन कर दिया है।
करीब 49 लाख रुपये की अनुमानित लागत से होने वाले इस जीर्णोद्धार कार्य के पूरा होने से अस्पताल प्रशासन, भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को बड़ी राहत मिलेगी। विशेष रूप से बरसात के मौसम में कमरों में छत से टपकते पानी और सीलन की गंभीर समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।
अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक की छत लंबे समय से खस्ताहाल स्थिति में थी। कई स्थानों पर छत के क्षतिग्रस्त होने और लगातार पानी का रिसाव होने से भवन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। छत पर झाड़ियां और पौधे उगने के कारण कंक्रीट कमजोर हो चुका था। पूर्व में वार्डों के भीतर छत से सीमेंट और मलबा गिरने की अप्रिय घटनाएं भी सामने आ चुकी थीं।
विज्ञापन
-- -- --
पुरानी छत को हटाकर डाली जाएंगी टिन की चादरें
मरम्मत परियोजना के तहत सबसे पहले आईपीडी ब्लॉक की पुरानी और क्षतिग्रस्त छत को पूरी तरह हटाकर नई टिन की मजबूत चादरें डाली जाएंगी। पुराने भवन की रेट्रोफिटिंग यानी संरचनात्मक मजबूती के तकनीकी कार्य भी किए जाएंगे। इससे भवन को मजबूती मिलने के साथ ही रिसाव और सीलन पर हमेशा के लिए रोक लगेगी। छत का काम पूरा होने के तुरंत बाद पूरे ब्लॉक में रंग-रोगन का कार्य करवाया जाएगा।
आईपीडी ब्लॉक की छत की मरम्मत के लिए स्वीकृत बजट लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है। जल्द ही छत की टिन बदलने और मरम्मत का कार्य तेज गति से शुरू किया जाएगा। -डॉ. अनुराधा शर्मा, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला
विभाग की ओर से टेंडर से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ठेकेदार को कार्य सौंप दिया गया है। पूरी उम्मीद है कि सोमवार से पुरानी टिन बदलने का मैदानी काम शुरू हो जाएगा। -चंद्रशेखर, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी मंडल, धर्मशाला