फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Relief to farmers, water supply started in Padnuhal Kuhal

Kangra News: किसानों को राहत, पडनूहल कूहल में पानी की आपूर्ति शुरू

Sat, 02 Nov 2024 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 02 Nov 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Relief to farmers, water supply started in Padnuhal Kuhal
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर उपमंडल की पडनूहल कूहल में किसानों ने शुक्रवार को पानी की आपूर्ति को शुरू कर दिया। यह कूहल सरकारी है, लेकिन बरसात के बाद ही कूहल बंद होने से गेहूं की सिंचाई के लिए किसान पानी के लिए तरस रहे थे। लिहाजा, शुक्रवार को किसानों ने इस कूहल के बांध के अपने स्तर पर बांध दिया। हालांकि, विभाग ने एक दिन पहले यहां पर जेसीबी मशीन लगाई थी। विभाग ने कूहल के बांध को जेसीबी से पत्थर रखने का काम कर दिया था।
विज्ञापन

बड़ी बात यह है कि नाम की तो ये कूहलें सरकारी हैं, लेकिन अधिकतर मरम्मत का काम किसानों पर निर्भर रहता है। सूत्रों की मानें तो कूहलों में पानी बांधने के लिए विभाग के पास कर्मचारी ही नहीं है। जिसके कारण आज भी कई सरकारी कूहलों की हालत खराब हो रही है। पडनूहल कूहल से चिंबलहार, मैंझा, घड़ोरल, मोरला और फरेढ़ से लेकर सुलह तक के किसानों के खेतों की सिंचाई होती है, लेकिन कर्मचारी न होने के कारण किसानों ने शुक्रवार को कूहल को अपने स्तर पर चला दिया।
विज्ञापन



जल शक्ति विभाग ने इस कूहल के बांध को वीरवार को ही बांध दिया था। इसमें शुक्रवार को किसानों के सहयोग से इस कूहल में पानी चालू कर दिया है। इससे अब किसानों के खेतों की सिंचाई हो सकेगे। कूहल की मरम्मत का पूरा काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलोक वालिया, जेई, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed