फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Regular 'Maha Aarti' to begin at Dal Lake from June 1

Kangra News: डल झील में 1 जून से शुरू होगी नियमित ''महाआरती''

Fri, 17 Apr 2026 08:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 17 Apr 2026 08:13 AM IST
विज्ञापन
Regular 'Maha Aarti' to begin at Dal Lake from June 1
डलझील के साथ ​शिव मंदिर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया।
श्री दुर्बेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की बैठक में विकास कार्यों की ली जानकारी
विज्ञापन

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने दुर्बेश्वर महादेव मंदिर में नवाया शीश
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। उप मुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने वीरवार को पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के समीप नड्डी स्थित श्री दुर्बेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान मंदिर और इसके आसपास के क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी हासिल की।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। विधायक पठानिया ने बताया कि प्रसिद्ध डल झील के जीर्णोद्धार के लिए करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने इसके लिए बजट स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 1 जून से डल झील के तट पर प्रतिदिन ''महाआरती'' करवाई जाएगी।
विज्ञापन

झील में पानी की समस्या को दूर कर इसे पहले की तरह स्वच्छ और लबालब भरा जाएगा। प्रदेश सरकार धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और श्रद्धालुओं को डिजिटल और व्यवस्थित सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक से पूर्व विधायक ने श्री दुर्बेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर एसडीएम मोहित रत्न, तहसीलदार गिरीराज ठाकुर, बीडीओ अभिनीत कात्यान सहित विभिन्न विभागों के कनिष्ठ अभियंता और मंदिर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स:
बैठक से नदारद अधिकारियों पर गिरेगी गाज
बैठक के दौरान विधायक अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर सख्त तेवर में नजर आए। नगर निगम आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, डीएफओ, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विकास विभाग और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के बैठक में न पहुंचने पर पठानिया ने नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट की बैठक साल में एक बार होती है, जो विकास कार्यों के लिए अनिवार्य है। बिना किसी ठोस कारण के अधिकारियों का अनुपस्थित रहना स्वीकार्य नहीं है। उप मुख्य सचेतक ने उपायुक्त कांगड़ा को निर्देश दिए हैं कि अनुपस्थित रहने वाले सभी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाए।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed