फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Redevelopment of Kotwali Market confined to meetings and announcements.

Kangra News: बैठकों और घोषणाओं में सिमटा कोतवाली बाजार का पुनर्विकास

Tue, 04 Aug 2026 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 04 Aug 2026 05:25 AM IST
विज्ञापन
Redevelopment of Kotwali Market confined to meetings and announcements.
धर्मशाला। शहर के सबसे पुराने और प्रमुख व्यापारिक केंद्र कोतवाली बाजार का पुनर्विकास वर्षों से केवल बजट बैठकों और घोषणाओं तक ही सीमित रह गया है। नगर निगम की ओर से इस बार के बजट में कोतवाली बाजार के पुनर्विकास के लिए एक करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, लेकिन धरातल पर अभी तक कोई ठोस काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के सबसे व्यस्त बाजारों में शुमार कोतवाली बाजार में आज तक व्यवस्थित फुटपाथ तक नहीं बन पाए हैं। संकरी सड़क, अव्यवस्थित पार्किंग और पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित रास्ते का अभाव रोजाना परेशानी का कारण बन रहा है। पर्यटक सीजन में वाहनों के जाम से स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार निगम की योजना काली माता मंदिर से गांधी वाटिका तक सड़क की दुकानों को एक जैसे आकर्षक पैटर्न में विकसित करने की थी। इसके साथ ही सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ बनाने की योजना भी फाइलों से आगे नहीं बढ़ पाई। हालांकि, फव्वारा चौक का पुनर्विकास जरूर हुआ है, लेकिन बाजार के मुख्य सौंदर्यीकरण का काम अधर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल कई बार कोतवाली बाजार में फुटपाथ और सार्वजनिक शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग निगम के समक्ष उठा चुका है। लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई काम नहीं हो पाया है। -अनुज कश्यप, अध्यक्ष, व्यापार मंडल कोतवाली बाजार

नगर निगम के विजन-2030 में कोतवाली बाजार के पुनर्विकास को शामिल किया गया है। फव्वारा चौक के बाद अब जल्द ही बाजार के बाकी पुनर्विकास कार्य को भी धरातल पर उतारा जाएगा। -जफर इकबाल, आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed