{"_id":"69b2c448159726b27c05c49a","slug":"red-cross-fair-to-be-held-in-dharamshala-on-april-7-kangra-news-c-95-1-kng1045-223961-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला में 7 अप्रैल को लगेगा रेडक्रॉस मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला में 7 अप्रैल को लगेगा रेडक्रॉस मेला
Fri, 13 Mar 2026 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 13 Mar 2026 07:17 AM IST
विज्ञापन
मेले में बेबी शो, फ्लावर शो और डाॅग शो होंगे मुख्य आकर्षण
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सात अप्रैल को पुलिस मैदान धर्मशाला में रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया जाएगा। धर्मशाला में मेले को लेकर आयोजित बैठक में एडीसी विनय कुमार ने बताया कि मेले के दौरान विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं और संस्थाओं की ओर से उत्पादित वस्तुओं की प्रदर्शनियों के स्टॉल लगाए जाएंगे।
मेले से प्राप्त होने वाली आय को निर्धन, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए व्यय किया जाएगा। मेले के दौरान लक्की डाॅ का भी आयोजन किया जाएगा, जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। रेडक्रॉस को एक सशक्त और समर्थ संस्था के रूप में विकसित करने के लिए समाज के साधन-संपन्न एवं समर्थ लोगों के सहयोग की आवश्यकता रहती है।
जिला रेडक्रॉस समिति समाज के सभी वर्गों से सहयोग प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहती है, जिससे दीन-दुखियों, गरीबों और साधनहीन व्यक्तियों को सहारा दिया जा सके। मेले के दौरान विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें बेबी शो, महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर और पुरुषों के लिए रस्साकशी शामिल हैं।
विज्ञापन
बेबी शो में 5 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। इसके अलावा डाॅग शो भी आयोजित किया जाएगा। मेले में स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य शिविर लगाएगा, जहां लोगों की चिकित्सा जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जबकि होमगार्ड के बैंड की प्रस्तुति दी जाएगी।
मेले में स्टॉल लगाने या स्मारिका में विज्ञापन देने के इच्छुक व्यक्ति जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव से व्यक्तिगत रूप से या कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो