फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rashtriya Swayamsevak Sangh celebrated its centenary year

Kangra News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया शताब्दी वर्ष समारोह

Mon, 13 Oct 2025 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 13 Oct 2025 07:07 AM IST
विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh celebrated its centenary year
फोटो - 01 मृतक विनीत कुमार की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
हरिपुर में भारत माता की जय के उद्घोष के साथ किया नगर भ्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर/नूरपुर/ ज्वालामुखी (कांगड़ा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर भव्य एवं अनुशासित पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान संघ के 100 वर्षों की गौरवशाली साधना, संगठनशक्ति और राष्ट्रनिष्ठ जीवनदृष्टि का सजीव प्रतीक रहा। देहरा में कार्यक्रम में मुख्यातिथि सेवानिवृत्त कैप्टन बलवान और मुख्य वक्ता संघ प्रचारक एवं प्रांत धर्म जागरण संयोजक अजय की उपस्थिति से वातावरण प्रेरणामय हो उठा। खंड के विभिन्न क्षेत्रों से गणवेशधारी स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में भारत माता की जय के उद्घोष के साथ नगर भ्रमण पर निकले, जिससे पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। मुख्यातिथि ने कहा कि संघ की यात्रा केवल वर्षों का इतिहास नहीं, बल्कि यह सेवा, समर्पण और संगठन की तपश्चर्या है। वहीं, नूरपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को स्थानीय वजीर राम सिंह पठानिया स्मारक राष्ट्र साधना के 100 वर्ष कार्यक्रम मनाया। इस मौके पर शस्त्र पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल (सेवानिवृत्त) अश्वनी कौशल ने की। उन्होंने कहा कि विश्व शांति-भाईचारा ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्य लक्ष्य है। राम मंदिर का निर्माण संघ के वर्षों के अथक प्रयासों का परिणाम है।
संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ज्वालामुखी में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर नगर में भव्य पथ संचलन निकाला गया, जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लिया। पथ संचलन ज्वालामुखी बाजार से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचा। मार्ग में स्थानीय लोगों ने स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन


पूरे देश में मंडल स्तर पर होंगे हिंदू सम्मेलन : अशोक कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी पालमपुर/भवारना (कांगड़ा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पालमपुर और भवारना में पथ संचलन किया। पालमपुर में कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमालय जैव प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक डॉ. सुदेश कुमार यादव ने की, जबकि इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिमाचल प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य अशोक कुमार ने स्वयंसेवकों को संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। जिला संघचालक डाॅ. जगतार गुलेरिया, डॉ. सुरेंद्र कंठवाल, जिला प्रचारक अजीत शर्मा, नगर कार्यवाहक राकेश चौहान, कमल सूद, डॉ. आकाशदीप जरयाल, विशाल समेत कई स्वयं सेवक मौजूद रहे। वहीं भवारना में भी स्वयंसेवकों ने विजयदशमी उत्सव शताब्दी वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के शताब्दी वर्ष में करवाई जाएगी सात कार्यक्रमों की शृंखला
जसूर(कांगड़ा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नूरपुर जिला की ओर से जसूर खंड ने संघ के शताब्दी वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में विजयदशमी उत्सव, शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विश्व बंधु भारद्वाज ने की, जबकि प्रांत कार्यवाह डॉ. चंद्र प्रकाश मुख्य वक्ता उपस्थित रहे। पथ संचलन का शुभारंभ सदवां कस्बे के काली माता मंदिर से किया गया, जो सदवां बाजार तक पहुंचा। इस दौरान मार्ग में स्थानीय लोगों ने स्वयंसेवकों पर फूल बरसाकर स्वागत किया और देशभक्ति नारों से वातावरण गूंज उठा। मुख्य वक्ता डॉ. चंद्र प्रकाश ने संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शताब्दी वर्ष के अंतर्गत सात प्रमुख कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जो विजयदशमी 2026 तक जारी रहेगी। संवाद

फोटो - 01 मृतक विनीत कुमार की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

फोटो - 01 मृतक विनीत कुमार की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

फोटो - 01 मृतक विनीत कुमार की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

फोटो - 01 मृतक विनीत कुमार की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed