फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ramesh again became the president of Ex-Serviceman League Palampur

Kangra News: रमेश फिर बने पूर्व सैनिक लीग पालमपुर के अध्यक्ष

Sun, 11 May 2025 09:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 11 May 2025 09:13 AM IST
विज्ञापन
Ramesh again became the president of Ex-Serviceman League Palampur
पालमपुर में चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूर्व सैनिक। -स्रोत : लीग
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व सैनिक लीग पालमपुर के त्रैवार्षिक चुनाव शनिवार को संपन्न हुए, जिसमें रमेश डढ़वाल को एक बार फिर सर्वसम्मति से लीग का अध्यक्ष चुना गया। वे इससे पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे। लीग के पूर्व अध्यक्ष सीडी सिंह गुलेरिया के निधन के उपरांत उन्होंने यह जिम्मेदारी निभाई थी।
विज्ञापन

लीग के प्रवक्ता कुलदीप राणा ने बताया कि चुनाव के दौरान गगन सिंह ठाकुर को उपाध्यक्ष और रणजीत सिंह कटोच को महासचिव चुना गया। यह चुनाव प्रक्रिया पूर्व सैनिक लीग के मुख्य चुनाव अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल खेम सिंह मंढ़ोत्रा, कर्नल डीसी राणा और मानद कैप्टन बिहारी लाल की निगरानी में संपन्न हुई।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया से पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल मंढ़ोत्रा ने पाकिस्तान की घिनौनी हरकतों पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई की सराहना करते हुए केंद्र सरकार, तीनों सेनाओं के प्रमुखों और विपक्ष के समर्थन की भी प्रशंसा की। इस मौके पर शहीद पूर्व सैनिकों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया तथा बलिदानी गैलरी में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में करीब 200 पूर्व सैनिक, वीर नारियां व सैनिक परिवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed