Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rally in Dharamshala on November 20 demanding a law for the SC/ST Sub-Plan

Kangra News: एससी-एसटी सब प्लान कानून की मांग को लेकर 20 नवंबर को धर्मशाला में रैली

Wed, 18 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Rally in Dharamshala on November 20 demanding a law for the SC/ST Sub-Plan
धर्मशाला। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निधि (एससी-एसटी सब प्लान) के लिए अलग कानून बनाने की मांग को लेकर स्टेट कोलेशन फॉर लेजिसलेशन ऑफ एससी-एसटी सब प्लान 20 नवंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में राज्यस्तरीय रैली करेगा।
विज्ञापन

बुधवार को प्रेस वार्ता में गठबंधन के सदस्य प्रताप सिंह और सुखदेव विश्व प्रेमी ने बताया कि प्रदेश में पिछले चार वर्षों से एससी-एसटी सब प्लान के लिए अलग कानून बनाने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से सरकार तक अपनी मांग पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

गठबंधन के सदस्यों के अनुसार, कांग्रेस ने भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में इस कानून को बनाने का वादा किया था। फरवरी 2024 में मुख्यमंत्री को प्रस्तावित कानून का ड्राफ्ट बिल भी सौंपा जा चुका है। उन्होंने कर्नाटक, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की तर्ज पर हिमाचल में भी कानून बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक प्रदेशभर में विधायकों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed