फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rakkad's Patwar house is running in a rented building

Kangra News: किराये के भवन में चल रहा रक्कड़ का पटवार घर

Thu, 11 Sep 2025 01:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Rakkad's Patwar house is running in a rented building
रक्कड़ (कांगड़ा)। तहसील के रक्कड़ पटवार भवन को एक वर्ष पहले खाली करवा दिया था। इस भवन को विभाग ने असुरक्षित घोषित कर दिया है। यह भवन कभी भी गिर सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने भवन को अभी तक विभाग ने गिराया नहीं है। रक्कड़ पटवार सर्किल का राजस्व रिकॉर्ड चौली पटवार भवन में शिफ्ट किया गया है, जिससे रक्कड़ पटवार सर्किल के रामननगर, खरोटी, बंडा और मौवा के लोगों को कार्य करवाने के लिए चौली पटवार भवन के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

रक्कड़ पटवार भवन के लिए विभाग ने 10 लाख रुपये की राशि मंजूर की है। यह कार्य परागपुर ब्लॉक द्वारा पंचायत के माध्यम से करवाया जाएगा लेकिन लोगों का कहना है कि यह 10 लाख रुपये की राशि बहुत ही कम है। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

रक्कड़ पटवार भवन के लिए 10 लाख रुपये की राशि मंजूर हुई है। भवन बहुत पुराना है। दीवारें, लेंटर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। बरसात में राजस्व रिकॉर्ड खराब हो रहा था। जल्द विभाग से भवन की तैयार करवाकर चौली से रक्कड़ पटवार घर में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनुजा शर्मा, तहसीलदार रक्कड़
राजस्व विभाग की ओर से 10 लाख रुपये की राशि रक्कड़ पटवार भवन के लिए मंजूर हुई है। इसमें तीन लाख की पहली किस्त रक्कड़ पंचायत को जारी कर दी गई है। पंचायत की ओर से जल्द कार्य को पूरा कर दिया जाएगा।
-अशोक कुमार, बीडीओ, परागपुर

राजस्व विभाग की ओर से पटवार घर के लिए तीन लाख की राशि मिली है। 11 सितंबर को रक्कड़ पटवार भवन को गिराने का पत्र जारी हुआ है। उसी दिन भवन के पुराने सामान की नीलामी की जाएगी और उसी जगह पर नया भवन तैयार किया जाएगा।
-जीवना देवी, प्रधान, पंचायत रक्कड़

एक वर्ष बीतने को आया है, लेकिन विभाग की ओर से पटवार भवन का नया भवन तैयार नहीं हो सका। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को राजस्व संबंधित कार्य करवाने के लिए चौली पटवार सर्किल के चक्कर लगाने पड़ रहे है। - कृष्ण दत्त शर्मा, पूर्व प्रधान, पंचायत रक्कड़


- विभाग ने 10 लाख रुपये की राशि मंजूर की है, परंतु यह राशि बहुत कम है। इससे पटवार भवन का कार्य मुकम्मल नहीं होगा। विभाग और सरकार से इस राशि को बढ़ाने की बात की जाएगी, जिससे भवन का निर्माण कार्य पूरा हो सके।
- नरेश, पूर्व उपप्रधान, पंचायत रक्कड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed