फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rakesh Singha to attend public meeting of Pong Dam displaced people on 21st

Kangra News: 21 को पौंग बांध विस्थापितों की जनसभा में भाग लेंगे राकेश सिंघा

Wed, 19 Nov 2025 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Singha to attend public meeting of Pong Dam displaced people on 21st
राजा का तालाब (कांगड़ा)। पौंग बांध विस्थापितों की समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर 21 नवंबर को पूर्व विधायक ठियोग और किसान सभा के महासचिव राकेश सिंघा राजा का तालाब में जनसभा करेंगे। इस दौरान उनकी अगुवाई में राजस्थान सरकार के खिलाफ लड़ाई का शंखनाद भी होगा। साहित्यकार पंकज दर्शी ने बताया कि आरपार की लड़ाई में पूर्व विधायक राकेश सिंघा की अध्यक्षता में राजा का तालाब में होने वाली 21 नवंबर की बैठक में मुख्य मुद्दा पौंग बांध विस्थापितों की समस्या का स्थायी समाधान करवाना रहेगा। पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने दूरभाष पर वार्ता के माध्यम से बताया कि 55 वर्षों से राजस्थान सरकार के उत्पीड़न का शिकार पौंग बांध विस्थापितों के हितों के प्रति सरकारें कभी भी सजग नहीं रही हैं। राजस्थान सरकार के पक्षपात पूर्ण रवैय, हिमाचल सरकार का न साथ देंगे, न छोड़ेंगे वाला रवैया और केंद्र सरकार की अनदेखी अब बर्दाश्त से बाहर होने लगी है। --------
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed