फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rajat from Kangra won the big prize of Khabli Chhinj fair.

Kangra News: कांगड़ा के रजत ने जीती खबली छिंज मेले की बड़ी माली

Mon, 20 Apr 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rajat from Kangra won the big prize of Khabli Chhinj fair.
डरोह (कांगड़ा)। तीन दिवसीय खबली छिंज मेले के समापन पर विधायक विपिन सिंह परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेला कमेटी सदस्यों ने मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया। मेला कमेटी अध्यक्ष सेवानिवृत्त डीएसपी संतोष राणा ने स्मृति बैच लगाकर और सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर मोहन लाल ने टोपी पहनाकर सम्मानित किया। मेला कमेटी प्रधान तरसेम सिंह राणा ने भी मुख्यातिथि को सम्मानित किया। दंगल की बड़ी माली कांगड़ा के रजत और होशियारपुर के सौकत अली के बीच हुई। रजत ने शौकत अली को पटकनी देकर बड़ी माली अपने नाम की। विजेता व उपविजेता पहलवानों को मुख्यातिथि ने इनाम देकर सम्मानित किया। विपिन परमार ने मेला कमेटी को सफल आयोजन की बधाई दी और 31 हजार रुपये सहायता राशि प्रदान की। मेले के समापन अवसर पर उपेंद्र कटोच, सेवानिवृत्त कै. दर्शन सिंह राणा, दुर्गेश राणा, बलवंत सिंह, बसकेहड़ पंचायत प्रधान भूपिंद्र राणा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुदर्शन सूद सहित मेला कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed