{"_id":"67ba185162a1867b8c093fb5","slug":"raised-awareness-on-dealing-with-emergency-situations-kangra-news-c-95-1-kng1004-166356-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आपातकालीन स्थिति से निपटने पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आपातकालीन स्थिति से निपटने पर किया जागरूक
Sun, 23 Feb 2025 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
इंदौरा कॉलेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
डमटाल (कांगड़ा)। राजकीय स्नातक महाविद्यालय इंदौरा में एनडीआरएफ की टीम ने आपदा और आपातकाल के दौरान बचाव बिंदुओं पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुमीक्षा गुप्ता ने की। एनडीआरएफ की टीम में डिप्टी कमांडर नीतिश शर्मा, इंस्पेक्टर जगपाल और हरजीत भुल्लर कन्वीनर आईएजी डीडीएमए कांगड़ा ने बच्चों को जागरूक किया।
टीम ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आ जाए तो उसे सीपीआर कैसे देनी है। यदि कोई डूब रहा हो या कहीं पर आग लग जाए तो उसका बचाव कैसे किया जाए। इस दौरान नोडल ऑफिसर डॉ. बिट्टू कुमारी, प्रो. कुलवंत परमार, प्रो. आरके गुप्ता, प्रो. रेखा पठानिया सहित अन्य उपस्थित रहे।