फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rain in Dharamsala-Palampur

धर्मशाला-पालमपुर में बरसी राहत की बारिश

Fri, 02 Jul 2021 08:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Rain in Dharamsala-Palampur
धर्मशाला। पालमपुर-धर्मशाला में शुक्रवार शाम को हुई तेज बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। वहीं, बढ़ती गर्मी से परेशान लोगों के साथ-साथ किसानों ने भी राहत की सांस ली है। बारिश न होने के चलते कई क्षेत्रों में धान की रोपाई के काम रुक गए थे।
विज्ञापन

इसके अलावा रोप दिए खेतों में भी पानी ने मिलने से सूखे खेतों में दरारें पड़ने का खतरा बढ़ गया था। शुक्रवार शाम को जिला के कुछ हिस्सों में हुई बारिश किसानों को अब धान रोपाई का अधूरा पड़ा काम पूरा करने में मदद मिलेगी। वहीं, नूरपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों के किसान धान की पनीरी रोपने के लिए अभी भी बारिश के लिए आसमान की तरफ देख रहे हैं।
विज्ञापन

नूरपुर क्षेत्र के किसान राजिंद्र, दविंद्र, हैप्पी, बलवान, शेर सिंह, पाल सिंह, खुशी राम, हंसराज, सेवा सिंह और तरसेम सिंह ने बताया कि धान की पनीरी खेतों में लगाने के लिए तैयार हो चुकी है। अब अगर बारिश हो जाती, तो समय पर धान की पनीरी की रोपाई का काम पूरा कर लेते। वहीं, शुक्रवार शाम को करीब पौने सात बजे के बाद धर्मशाला के अलावा पालमपुर में आसमान से राहत की बूंदें बरसीं। दिन में धर्मशाला का तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि पालमपुर में 30 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के बाद तापमान में करीब चार से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed