फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Questions raised on rationalization and transfer of teachers

Kangra News: अध्यापकों के युक्तिकरण और तबादले पर उठाए सवाल

Fri, 11 Apr 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 11 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on rationalization and transfer of teachers
फतेहपुर (कांगड़ा)। उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फतेहपुर से तीन महिला अध्यापकों के युक्तिकरण और चंबा तबादले के आदेशों को लेकर क्षेत्र में विरोध तेज हो गया है। इस मुद्दे पर अब पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने भी सरकार और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल खड़े किए हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि जब एनरोलमेंट पूरा है, बच्चों की संख्या ज्यादा है और विषयों की पढ़ाई दोनों माध्यमों (हिंदी और अंग्रेजी) में हो रही है, तो ऐसे में अध्यापकों का तबादला नियमों के विपरीत और छात्रों के हितों के खिलाफ है।
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर तथ्यों की अनदेखी कर निर्णय लेने का आरोप लगाया। राकेश पठानिया ने तंज कसते हुए कहा कि जब एक कैबिनेट रैंक वाले कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया के क्षेत्र में ही ऐसा हो रहा है तो भाजपा विधायकों के क्षेत्रों में हालात की कल्पना की जा सकती है। उन्होंने सवाल किया कि योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष होने के बावजूद यदि विधायक अपने ही क्षेत्र की समस्याओं पर कार्रवाई नहीं करवा पा रहे, तो यह चिंता का विषय है। वहीं, इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) भी सरकार के फैसले के विरोध में उतर आई है। समिति के प्रधान और सदस्यों ने स्कूल गेट पर प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि यदि आदेश रद्द नहीं हुए, तो स्कूल गेट पर ताला जड़ा जाएगा। लोगों का कहना है कि यह स्कूल क्षेत्र का मुख्य शैक्षणिक केंद्र है और यहां बच्चों की संख्या 70 से 80 प्रति कक्षा है, ऐसे में अध्यापकों की कमी से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed