{"_id":"687e9c9c44cb47120d000583","slug":"pump-operator-trapped-in-the-flood-of-jabbar-khad-was-rescued-electric-poles-were-washed-away-kangra-news-c-95-1-kng1014-186987-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जब्बर खड्ड की बाढ़ में फंसा पंप ऑपरेटर बचाया, बिजली के खंभे बहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जब्बर खड्ड की बाढ़ में फंसा पंप ऑपरेटर बचाया, बिजली के खंभे बहे
Tue, 22 Jul 2025 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
चक्की खड़्ड में बाढ़ फंसे पंप ऑपरेटर का निकालते हुए एनडीआरएफ के जवान। स्रोत: एनडीआरएफ
नूरपुर/जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर शहर के साथ लगते डिफेंस रोड के पास जल शक्ति विभाग की एक वाटर सप्लाई स्कीम में जब्बर खड्ड की बाढ़ में एक पंप ऑपरेटर फंस गया। प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम बुलाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, खड्ड के किनारे खेतों से गुजर रही 33 केवी और 11 केवी की विद्युत लाइनों के खंभे इस बाढ़ में बह गए। इसके चलते 11 केवी गंगथ फीडर से आपूर्ति ठप हो गई, जो कि शाम 6:00 बजे बहाल की गई। उधर, बारिश के कारण भूस्खलन से कोट पलाहड़ी मार्ग बंद हो गया था, जिसकी सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग ने सड़क को बहाल कर दिया। इसके अलावा खज्जियां में एक घर खतरे में आ गया था। प्रशासन को इसकी सूचना मिलने पर वहां पानी की निकासी करवाई गई और पत्थर आदि डाल कर फिलहाल घर को सुरक्षित किया गया।
जसूर के समीपवर्ती क्षेत्रों कंडवाल, खन्नी, कमनाला, बोड़, राजा के बाग सहित कई पंचायतों में रविवार आधी रात से बिजली गुल रही। इसके बाद विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुटी गईं और 15 घंटे बाद बिजली बहाल कर दी। आशीष धीमान, एसडीओ, विद्युत बोर्ड
भारी बारिश के कारण नूरपुर के डिफेंस रोड साथ बहती जब्बर खड्ड में बाढ़ आ गई। एनडीआरएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाढ़ में फंसे पंप ऑपरेटर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अरुण शर्मा, एसडीएम, नूरपुर