फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Protests were held in the middle of the road demanding

Kangra News: मांगों को लेकर सड़क के बीच किया प्रदर्शन

Thu, 27 Nov 2025 02:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Protests were held in the middle of the road demanding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मशाला। शीत सत्र के पहले दिन अपनी मांगों को लेकर सीटू, किसान सभा और सेब उत्पादक संघ के सदस्य जोरावर स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सड़क के बीच बैठकर प्रदर्शन कर सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया।
इस दौरान पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने भी प्रदर्शन में पहुंचे लोगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आज तक सरकारें पौंग बांध विस्थापितों के लिए कुछ नहीं कर पाई हैं। इसके अलावा किसानों के लिए भी सरकार ने कोई अहम कार्य नहीं किया है। रैली में आंगनबाड़ी वर्कर, मिड-डे मील वर्कर, सफाई कर्मचारी, बिजली प्रोजेक्ट वर्कर, पौंग बांध विस्थापित, मंड रियाली क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित, अवैध कब्जे के नाम पर उजाड़े जा रहे भूमिहीन शामिल हुए।
विज्ञापन

इस दौरान सीटू के वित्त सचिव एवं किसान सभा के पूर्व अध्यक्ष अशोक कटोच ने भी सरकार से किसानों, बागवानों और गरीब लोगों की मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई। उन्होंने 19 जनवरी 2026 को अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौंग विस्थापितों के पुनर्वास और पुनर्स्थापना के अलावा मुआवजे की मांग के लिए 18 दिसंबर को राजा का तालाब में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। वहीं, मंड रियाली क्षेत्र में 19 दिसंबर को जनसभा होगी। इसमें पूर्व विधायक राकेश सिंघा शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पूर्व विधायक नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला और 15 सूत्री मांग पत्र उन्हें सौंपा। मुख्यमंत्री ने मांगों पर तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया।

रैली और प्रदर्शन के दौरान जिला सीटू सचिव रविंद्र कुमार, जिला सीटू प्रधान केवल कुमार, आंगनबाड़ी की जिला प्रधान सुदेश ठाकुर, किसान सभा के जिला प्रधान जगदीश जग्गी, प्रताप सिंह, शोकीनी कपूर, डॉ. अशोक कुमार सोमल, टांडा मेडिकल काॅलेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान संजय, पौंग क्षेत्र के विस्थापितों के नेता पंकज दर्शी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed