फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Protect hearing ability from loud noise, get regular checkups done: Dr. Janakan

तेज आवाज से श्रवण क्षमता की करें रक्षा, नियमित जांच करवाएं: डॉ. जनकन

Tue, 04 Mar 2025 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 04 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Protect hearing ability from loud noise, get regular checkups done: Dr. Janakan
धर्मशाला अस्पताल में आयोजित ​विश्व श्रवण दिवस पर बनाए पोस्टरों को दिखाते हुए प्र​शिक्षु। स्रोत - फोटो : हाईवे पर खुले शराब ठेके के बाहर जमा लोग।
धर्मशाला। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से सीएमओ कांगड़ा के निर्देशानुसार सोमवार को विश्व श्रवण दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विश्व श्रवण दिवस से जुड़ी जानकारी दी गई। जोनल अस्पताल से ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. जनकन ने बताया कि विश्व श्रवण दिवस के उपलक्ष्य पर समुदायों में जागरूकता फैलाई जाती है। साथ ही कान और श्रवण देखभाल के बारे में गलत धारणाओं को दूर किया जाता है। उन्होंने कहा कि तेज आवाज से अपनी सुनने की क्षमता की रक्षा करें और नियमित रूप से जांच करवाएं। आवश्यकता पड़ने पर श्रवण यंत्रों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुनने की क्षमता में कमी से पीड़ित लोगों की मदद करें। श्रवण हानि के अधिकांश कारणों को टीकाकरण, माता-पिता और बच्चों के पालन-पोषण की अच्छी तकनीकें, आनुवांशिक परामर्श, सामान्य कान विकारों का निदान और उपचार और रासायनिक जोखिम व्यावसायिक श्रवण संरक्षण कार्यक्रम जैसे स्वास्थ्य उपायों और चिकित्सीय जानकारियों को लागू करके रोका जा सकता है। एमएस धर्मशाला अस्पताल डॉ. अनुराधा शर्मा और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि विश्व श्रवण दिवस-2025 का थीम मानसिकता में बदलाव, कान और श्रवण देखभाल के लिए स्वयं को सशक्त बनाएं। कार्यशाला में सत्यम कालेज की छात्राओं दिशा शर्मा, अर्पिता ने चार्ट के माध्यम से श्रवण विकारों के कारणों, उपचार से जुड़ी प्रस्तुतियां भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed