फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Promotion list from headmaster to principal should be released soon: Harwant

शीघ्र जारी हो मुख्याध्यापक से प्रधानाचार्य की पदोन्नति सूची : हरवंत

Thu, 24 Apr 2025 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Promotion list from headmaster to principal should be released soon: Harwant
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढुगयारी में हेडमास्टर केडर ऑफीसर संगठन की बैठक के दौरान मुख्याति - फोटो : कुरावली में कैंडल मार्च निकालते व्यापारी।
धर्मशाला। मुख्याध्यापक कैडर अधिकारी संगठन कांगड़ा की बैठक बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढुगियारी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रधान हरवंत सिंह ने की। बैठक के माध्यम से सरकार से मांग की कि मुख्याध्यापक से प्रधानाचार्य की पदोन्नति सूची अति शीघ्र जारी की जाए, ताकि अप्रैल में रिटायर होने वाले मुख्य अध्यापकों की पदोन्नति हो सके। मुख्याध्यापकों ने इच्छा जताई है कि 30-32 वर्ष की सेवा काल पूरा करने के बाद उनको पदोन्नति का मौका मिल सके।
विज्ञापन

बैठक में संघ ने मांग रखी कि भविष्य में भी पदोन्नति कोटे को 50-50 ही रखा जाए। प्रधानाचार्य की नियमतिकरण की सूची और 2023 में प्रमोट हुए मुख्य अध्यापकों की सीनियारिटी सूची अति शीघ्र बनाने की भी मांग की गई। वहीं यदि सरकार भविष्य में शिक्षा निदेशालय को शिफ्ट किया जाता है तो उसका निदेशालय धर्मशाला में स्थापित किया जाना चाहिए। वहीं बैठक में अप्रैल माह में सेवानिवृत होने वाले मुख्याध्यापकों को सम्मानित किया। इसमें जिला प्रधान हरवंत सिंह, मुख्याध्यापक रविंद्र मोगरा, मुख्याध्यापक आचार्य, प्रधानाचार्य कुलभूषण, मुख्याध्यापक अशोक चौधरी, गगन को स्मृति चिह्न और शाल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed