फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Promote local fruits and vegetables and connect them with Apna Kangra App: ADC

लोकल फलों और सब्जियों का प्रचार कर उन्हें अपना कांगड़ा एप से जोड़ें : एडीसी

Fri, 14 Feb 2025 07:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 14 Feb 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
Promote local fruits and vegetables and connect them with Apna Kangra App: ADC
धर्मशाला में एकीकृत बागवानी विकास मिशन समिति की बैठक का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। हिमाचल की स्वच्छ आबोहवा के कारण यहां के वातावरण में तैयार हुए फल, सब्जियां और अन्य कृषि उत्पाद पौष्टिकता के मामले में अनेक गुणों से परिपूर्ण होने के साथ शुद्धता की गारंटी भी देते हैं। यदि यहां के बागवानी और कृषि उत्पादों की सही ढंग से प्रचार और मार्केटिंग की जाए तो पर्यटन के साथ-साथ ये उत्पाद भी देशभर के लोगों को आकर्षित कर सकते हैं।
इसका सीधा लाभ हमारे किसानों और बागवानों को पहुंचेगा। वीरवार को धर्मशाला में जिला कांगड़ा बागवानी मिशन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी विनय कुमार ने यह बात कही। उन्होंने जिले के प्रगतिशील बागवानों और किसानों के उत्पादों को ‘अपना कांगड़ा’ और ‘हिम इरा’ एप से जोड़कर ऑनलाइन मार्केट उपलब्ध करवाने के निर्देश विभाग को दिए।
विज्ञापन

जिस प्रकार कुल्लू शॉल की गुणवत्ता और उसका सही प्रचार होने से आज देश-विदेश में उसकी मांग है। उसी प्रकार यहां के शुद्ध और प्राकृतिक उत्पादों की ब्रांडिंग और सर्टिफिकेशन कर विभाग उनके लिए बाजार उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य करे। जिले के कई प्रगतिशील किसान और बागवान अनुकरणीय कार्य कर प्राकृतिक रूप से शुद्ध उत्पाद अपने खेतों में उगा रहे हैं। उनकी मेहनत को सफल बनाने और अन्य किसानों को प्रेरित करने के उद्देश्य से विभाग को उन्हें मार्केट उपलब्ध करवाने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने विभाग को किसानों के लिए स्टोरेज युनिट और संग्रह केंद्र बनाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि जिला कांगड़ा में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत वर्ष 2025-26 के लिए लगभग 27 करोड़ 34 लाख रुपये की वार्षिक कार्य योजना को अंतिम रूप देकर सरकार को स्वीकृत के लिए प्रेषित किया गया है। बागवानी के समग्र विकास के लिए वर्ष 2003-04 से बागवानी मिशन चलाया जा रहा है, जिसके तहत जिला कांगड़ा में बागवानी के विभिन्न मदों पर पिछले 5 वर्षों में लगभग 126 करोड़ 63 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसके चलते जिले में 3636 किसानों को लाभान्वित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed