फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Private bus overturned in Tihra line, 27 injured, one serious Tanda refer

टीहरा लाइन में पल्टी निजी बस, 25 सवार घायल, एक टांडा रैफर

Fri, 20 May 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Private bus overturned in Tihra line, 27 injured, one serious Tanda refer
धर्मशाला-मैक्लोडगंज सड़क मार्ग पर टीहरा लाइन में बस दुर्घटना में घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से क्? - फोटो : Kangra
धर्मशाला। धर्मशाला-मैक्लोडगंज सड़क पर टीहरा लाइन में शुक्रवार को एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना का कारण सामने से आ रहे वाहन को पास देना बताया जा रहा है। इस हादसे में चालक और परिचालक समेत 27 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से छह लोग गंभीर हैं। एक घायल को टांडा रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसे के बाद सेना के जवानों ने घायलों को बस से बाहर निकालने में काफी मदद की। सेना की मदद से ही घायलों को पहले आर्मी अस्पताल मैक्लोडगंज पहुंचाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला भेजने में अहम भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सायं करीब चार बजे धर्मशाला से भागसू जा रही एक निजी बस टीहरा लाइन के पास सड़क से कुछ मीटर नीचे जा गिरी। बस एक पलटा खाकर नीचे समतल जगह पर फिर से खड़ी हो गई, जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि बस सामने से आ रही गाड़ी को पास देने के लिए रुकी, लेकिन जैसे ही बस रुकी तो वह नीचे लुढ़क गई। घायलों में दो विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, एसपी डॉ. खुशहाल शर्मा, एडीएम रोहित राठौर व विधायक विशाल नैहरिया सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बस हादसे के घायलों का कुशलक्षेम पूछा। उपायुक्त ने बताया कि घायलों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों का निशुल्क इलाज करवाने के दिए निर्देश
मौके पर पहुंचे धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने जहां बस हादसे के घायलों का कुशलक्षेम पूछा, वहीं अस्पताल प्रशासन को घायलों का पूरा इलाज नि:शुल्क करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गंभीर घायलों को पांच-पांच हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed