फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Private bus overturned in Nurpur, 28 passengers injured, three referred to Tanda

Kangra News: नूरपुर में अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, 28 यात्री घायल, तीन टांडा रेफर

Mon, 04 May 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 04 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Private bus overturned in Nurpur, 28 passengers injured, three referred to Tanda
नूरपुर के समीप न्याजपुर में बस हादसे के घायल बच्ची। जागरूक पाठक
नूरपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी एनएच पर नूरपुर के समीप न्याजपुर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा पेश आया। चंबा से ऊना की ओर जा रही एक निजी बस तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। हादसे में 28 यात्री घायल हुए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को अचानक दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा। इससे वह स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बस सुबह 6ः30 बजे चंबा से ऊना के लिए रवाना हुई थी। करीब 11 बजे जब बस न्याजपुर के तीखे मोड़ पर पहुंची तो चालक मनजीत सिंह को अचानक छाती में तेज दर्द महसूस हुआ और वह बेहोश होकर खिड़की से बाहर गिर गए। चालक के हटते ही बस बेकाबू हो गई और सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को खिड़कियों से बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल नूरपुर पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के साथ सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का और पूर्व विधायक अजय महाजन सहित कई गणमान्य लोग अस्पताल पहुंचे और घायलों का कुशलक्षेम जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से गंभीर रूप से घायलों को 5-5 हजार रुपये और मामूली रूप से घायलों को 2-2 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। हादसे के बाद एनएच पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने यातायात को डिफेंस रोड की ओर डायवर्ट किया, जिससे वाहन चालकों को राहत मिली। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना के संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नागरिक अस्पताल नूरपुर के एसएमओ डॉ. सतीश पॉल ने बताया कि अस्पताल में कुल 28 घायल लाए गए थे। इनमें से मनजीत सिंह (चालक) निवासी ऊना, पीहू (11) पुत्री अजेश कुमार, निवासी पलेही (चंबा) और नितिका (24) पुत्री किशन चंद, निवासी गरोला (चंबा) को हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। शेष 25 घायलों को नूरपुर अस्पताल में 24 घंटे की चिकित्सा निगरानी में रखा गया है।

परिचालक बोले- छाती में दर्द के बाद नीचे गिरा चालक
हादसे में घायल बस परिचालक अमित कुमार ने बताया कि जैसे ही बस न्याजपुर के पास पहुंची, चालक मनजीत सिंह को अचानक छाती में तेज दर्द उठा और वह पल भर में बेहोश होकर खिड़की से नीचे गिर गए। इसके बाद बस पूरी तरह अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।

एक ही परिवार के घायल सदस्य
हादसे में चंबा के साहो निवासी बॉबी कुमार (36), उनकी पत्नी निर्मला देवी (31) और 7 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार घायल हो गए हैं। इसके अलावा चंबा के की चकलू के पलेही के अजेश कुमार (49), उनकी पत्नी पिंकी देवी (32) और बेटियां पीहू (11), मानवी (8) व सिया (2) भी घायल हो गए। पीहू को हालत गंभीर होने के कारण टांडा रेफर कर दिया है। इसके अलावा कांगड़ा के नूरपुर के वार्ड-3 की निवासी संगीता देवी (43) और उनकी 18 वर्षीय पुत्री नैन्सी भी घाय हुए हैं।

जिला चंबा के अन्य घायल
- निर्मला कुमारी (35): पत्नी हेमराज, निवासी मटेना।
- शविंद्र सिंह (47): पुत्र भगत राम, निवासी करड़बेही।
- शरवीन (28): पुत्र सुच्चा लाल, निवासी कोटी।
- संजीव कुमार (34): पुत्र रूमालो राम, निवासी कमलाहड़ी।
- जीवन सिंह (43): पुत्र प्रह्लाद, निवासी युड।
- गुड्डो देवी (55): पत्नी मदन लाल, निवासी बाथरी।
- शिव कुमार (38): पुत्र कर्म सिंह, निवासी वैली (बनीखेत)।
- कनिका (24): पुत्री प्रेम चंद, निवासी गोली (डलहौजी)।
- मिलाप चंद (03): पुत्र किशन चंद, निवासी देलग (चुवाड़ी)।
- प्रवीण कुमार (28): पुत्र चैन सिंह, निवासी जौंका।
कांगड़ा निवासी घायल
- ऊषा रानी (68) : पत्नी हरी सिंह, निवासी बासा वजीरा (नूरपुर)।
- भावना देवी (27): पत्नी नरेश सिंह, निवासी जनेरा (नूरपुर)।
- ज्योति डोगरा (45): पत्नी रविंद्र डोगरा, निवासी सदवां (नूरपुर)।
- रघुवीर सिंह (45): पुत्र कारो राम, निवासी चौगान (नूरपुर)।
- पियुशिका (19): पुत्री सुरिंद्र कुमार, निवासी चरुडी (नूरपुर)।

नूरपुर के समीप न्याजपुर में बस हादसे के घायल बच्ची। जागरूक पाठक

नूरपुर के समीप न्याजपुर में बस हादसे के घायल बच्ची। जागरूक पाठक

नूरपुर के समीप न्याजपुर में बस हादसे के घायल बच्ची। जागरूक पाठक

नूरपुर के समीप न्याजपुर में बस हादसे के घायल बच्ची। जागरूक पाठक

नूरपुर के समीप न्याजपुर में बस हादसे के घायल बच्ची। जागरूक पाठक

नूरपुर के समीप न्याजपुर में बस हादसे के घायल बच्ची। जागरूक पाठक

नूरपुर के समीप न्याजपुर में बस हादसे के घायल बच्ची। जागरूक पाठक

नूरपुर के समीप न्याजपुर में बस हादसे के घायल बच्ची। जागरूक पाठक

नूरपुर के समीप न्याजपुर में बस हादसे के घायल बच्ची। जागरूक पाठक

नूरपुर के समीप न्याजपुर में बस हादसे के घायल बच्ची। जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed