{"_id":"68c1872b2536858b49065ea7","slug":"prime-minister-modi-visited-the-state-and-understood-the-pain-of-the-people-vinay-kangra-news-c-95-1-ssml1020-195105-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश का दौरा कर जाना जनता का दर्द : विनय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश का दौरा कर जाना जनता का दर्द : विनय
Thu, 11 Sep 2025 07:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 11 Sep 2025 07:41 AM IST
विज्ञापन
विनय शर्मा
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित जनता की स्थिति को लेकर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आपदा के समय न केवल हिमाचल का दौरा कर मोदी ने जनता का दर्द महसूस किया, बल्कि 1500 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता भी तुरंत उपलब्ध करवाई।
प्रधानमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये तथा घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र स्वयंसेवकों से मुलाकात कर उनके प्रयासों की सराहना की। विनय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने केवल मदद की ही नहीं, बल्कि हिमाचलवासियों का हौसला बढ़ाकर उन्हें हिम्मत भी दी। केंद्र सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में अवसंरचना की बहाली और पुनर्निर्माण के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया। संवाद