फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Preparations for inauguration of Dharamshala ropeway

19 जनवरी को रोपवे धर्मशाला का उद्घाटन करने की तैयारी

Wed, 12 Jan 2022 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Preparations for inauguration of Dharamshala ropeway
धर्मशाला। रोपवे धर्मशाला के उद्घाटन के लिए पर्यटन विभाग तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग ने रोपवे का उद्घाटन करने के लिए 19 जनवरी की तारीख तय की है। इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पर्यटन विभाग की ओर से आमंत्रित किया गया है। अब सिफ सीएम से हरी झंडी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

अगर कोरोना के हालात सही रहे तो जल्द रोपवे धर्मशाला का लुत्फ बाहरी राज्य के पर्यटक और स्थानीय लोग उठा सकेंगे। वहीं, दूसरी ओर कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ता है तो रोपवे का उद्घाटन स्थगित कर दिया जाएगा। इसके बाद कोरोना के हालात सुधरने पर ही कुछ निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण पहले ही रोपवे प्रोजेक्ट का कार्य काफी लेट चल रहा है। इस कारण रोपवे का सफर करने के लिए सैलानियों को काफी इंतजार करना पड़ा है। फिलहाल रोपवे का अधिकतर कार्य पूर्ण हो चुका है। पिछले वर्ष के अंत में रोपवे के कई दिनों तक ट्रायल भी किए जा चुके हैं, जो पूरी तरह से सफल रहे हैं। जानकारी के अनुसार अभी तक तो कोरोना को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के कार्यकमों पर ब्रेक लगाई गई है। वहीं स्थिति खराब हुई तो मुख्यमंत्री धर्मशाला में रोपवे का उद्घाटन फिलहाल नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

अभी तक विभाग और कंपनी ने तय नहीं किया टिकट का दाम
अभी तक पर्यटन विभाग और रोपवे का निर्माण कर रही टाटा कंपनी की ओर से धर्मशाला से मैक्लोडगंज तक के सफर की टिकट का रेट तय नहीं किया गया है। विभाग और कंपनी जल्द ही एकतरफा सफर का रेट तय कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रोपवे धर्मशाला का अधिकतर कार्य पूरा कर लिया गया है और विभाग की ओर से रोपवे का उद्घाटन 19 जनवरी को करने की तैयारी है। फिलहाल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से अभी तक अनुमति नहीं मिली है। अगर कोरोना से हालात ठीक रहे तो 19 जनवरी को रोपवे लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।- पृथीपाल सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed