फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Prayers were offered for the Prime Minister's long life and good health.

Kangra News: प्रधानमंत्री की दीर्घायु और स्वास्थ्य की प्रार्थना की

Thu, 11 Jun 2026 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 11 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Prayers were offered for the Prime Minister's long life and good health.
धर्मशाला। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप शर्मा ने कहा कि देश के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। ज्वालामुखी में मंडल भाजपा की ओर से स्थानीय होटल में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि मुख्यातिथि रहे जबकि अध्यक्षता मंडल भाजपा अध्यक्ष सरोज कुमारी ने की। इस अवसर पर भाजपा नेता संजय राणा, रामलोक धनोतिया, पूजा डोंगर, रामस्वरूप शास्त्री, अशोक चौधरी, विजय मेहता, सुलोचना देवी, श्रेष्ठ चौधरी, भावना शर्मा और कुंदन शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैजनाथ में महाकाल मंदिर में विशेष हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुरिंद्र राणा, सुरिंद्र कपूर, ग्राम पंचायत प्रधान मधु बक्शी, रश्मा देवी, अंजू कटोच, सुनीता और अनिल कटोच आदि उपस्थित रहे। वहीं, धीरा में सुलह के विधायक विपिन परमार ने त्र्यंबक महादेव मंदिर में हवन में आहुति दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चंद्रवीर कटोच आदि मौजूद रहे। उधर, शाहपुर के धारकंडी मंडल की ओर से चौंकी माता मंदिर में हवन यज्ञ और पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक वशिष्ठ, जनजातीय मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में सुधीर ने की पूजा-अर्चना
धर्मशाला। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, विकास, विश्वास और जनकल्याण को समर्पित 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पवित्र श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में विशेष पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने कहा कि चामुंडा मंदिर में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, यशस्वी नेतृत्व और अखंड राष्ट्र सेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस नेताओं की भाषा का स्तर निम्न हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का अपनी ही पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज भारती को नशेड़ी कहना उनकी निम्न सोच को दर्शाता है।मुख्यमंत्री जैसे पद पर बैठे व्यक्ति को इस प्रकार की बातें शोभा नहीं देतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article