फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pradhans expressed anger over stopping the quotation process of sand and gravel

Kangra News: रेत-बजरी की कोटेशन प्रक्रिया रोकने पर प्रधानों ने जताया रोष

Sat, 12 Apr 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 12 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pradhans expressed anger over stopping the quotation process of sand and gravel
नगरोटा बगवां। पंचायतों में रेत बजरी की कोटेशन प्रक्रिया को जल्द बहाल करने की मांग करते सददूं क्
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। ग्राम पंचायतों में रेज-बजरी सहित अन्य सामान खरीदने की कोटेशन प्रक्रिया पर लगाई रोक पर बड़ोह क्षेत्र के पंचायत प्रधानों ने रोष जताया है। पंचायत प्रधानों का कहना है कि सरकार के इस फैसले से पंचायतों में विकास कार्य रुक जाएंगे, क्योंकि बिना सामग्री के उनके चले हुए कार्य भी पूरे नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन


नगरोटा बगवां हलके के तहत आती ग्राम पंचायत सद्दूं की प्रधान अर्चना कुमारी, सुन्नी की प्रधान राजीवना, उपप्रधान राजीव, कंडी की प्रधान मधुसूदन और खोवा के प्रधान मनोज कुमार आदि ने कहा कि अब उनका कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। वे जल्द से जल्द अपने कार्यों को पूरा करना चाहते हैं लेकिन सरकार ने कोटेशन प्रक्रिया को ही एन मौके पर रोक दिया है। इससे पहले से चल रहे कार्यों को पूरा करना कठिन हो गया है। उन्होंने मांग की है कि कोटेशन प्रक्रिया पर लगाई गई रोक को प्रदेश सरकार जल्द बहाल करे। उधर, एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एवं सहकारी सभा के प्रधान बलविंद्र सिंह बबलू ने भी पंचायत प्रधानों का समर्थन करते हुए कोटेशन प्रक्रिया पर लगाई रोक को हटाने की मांग प्रदेश सरकार से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed