फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pradhan accused of building a kuhal without taking villagers into confidence

Kangra News: प्रधान पर ग्रामीणों को विश्वास में न लेकर कूहल बनाने का आरोप

Wed, 14 May 2025 01:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Pradhan accused of building a kuhal without taking villagers into confidence
धर्मशाला। विकास खंड धर्मशाला के तहत आती एक पंचायत के प्रधान पर स्थानीय लोगों ने उन्हें विश्वास में न लेकर कूहल का निर्माण करवाने का आरोप जड़ा है। ग्रामीण अमर सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत ने 2021 की बाढ़ में बही कूहल का निर्माण कार्य करवाया है। इस कूहल को कुछ लोगों ने नए स्थान से निकालने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन पंचायत प्रधान ने ग्रामीणों के प्रस्ताव को दरकिनार कर कूहल का निर्माण उसी स्थान से करवाया है, जहां से पहले कूहल बहती थी। उन्होंने स्थानीय वार्ड के सदस्य पर भी लोगों से बिना बात किए चारागाह भूमि पर मनरेगा के मजदूर लगाकर वाटर टैंक का निर्माण करवाने पर आपत्ति दर्ज की है। वहीं, संबंधित पंचायत के प्रधान का कहना है कि कूहल को पुराने ही स्थान से निकाला है। इस कूहल से जिन किसानों की भूमि सिंचित होती थी, उनसे विचार-विमर्श के बाद ही कूहल को उसके पुराने स्थल से निकाला गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed