फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Population increase is the reason for poverty and unemployment: Shanta

गरीबी और बेरोजगारी का कारण जनसंख्या का बढ़ना : शांता

Wed, 29 May 2024 04:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 29 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Population increase is the reason for poverty and unemployment: Shanta
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि चुनाव का अंतिम दौर जोर-शोर से 1 जून की तरफ बढ़ रहा है। वर्तमान सरकार के विरुद्ध सबसे बड़ी बात गरीबी और बेरोजगारी कही जा रही है। मैं यह मानता हूं कि आज भी कुछ स्थानों पर गरीबी और बेरोजगारी है, लेकिन इसकी जिम्मेदारी वर्तमान सरकार पर नहीं है। उसका कारण केवल बढ़ती आबादी का विस्फोट है।
विज्ञापन

उन्हें दुख है कि भारत की आज की इस सबसे बड़ी समस्या पर इस चुनाव में राजनीतिक दलों ने कोई चर्चा नहीं की। 1947 में 35 करोड़ जनसंख्या आज 77 साल के बाद 144 करोड़ हो गई है। 77 साल में करीब 100 करोड़ आबादी का बढ़ना विचारणीय और गंभीर है। टिड्डी दल की तरह बढ़ती ऐसी जनसंख्या की गरीबी और बेरोजगारी कोई भी सरकार समाप्त नहीं कर सकती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्व के 190 देशों में हर साल करीब आठ करोड़ आबादी बढ़ती है। उसमें केवल भारत में एक करोड़ 25 लाख और बाकी की छह करोड़ 189 अन्य देशों में बढ़ती है। विश्व के बहुत से देशों में बढ़ती आबादी को रोक लिया है। शांता ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी पहला काम यह करेंगे कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाएंगे और देश थोड़ी बहुत बची हुई गरीबी और बेरोजगारी से मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed