{"_id":"64c2b65e9da70440d50d56e8","slug":"pongs-flood-gates-opened-up-to-75-feet-released-49511-cusecs-of-water-kangra-news-c-95-1-ssml1021-5702-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: 7.5 फीट तक खोले पौंग के फ्लड गेट, 49,511 क्यूसिक पानी छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: 7.5 फीट तक खोले पौंग के फ्लड गेट, 49,511 क्यूसिक पानी छोड़ा
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। पौंग बांध के वीरवार को फ्लडगेट 7.5 फीट तक खोल दिया गए और पानी 45,000 क्यूसिक से बढ़ाकर 49,511 क्यूसिक छोड़ा गया है। प्रशासन की तरफ से निचले क्षेत्रों में लोगों को अलर्ट कर दिया गया है कि वे ब्यास से दूर रहे और न ही मवेशियों को नदी के किनारे जाने दें। किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें। बीबीएमबी पहले ही प्रशासन को पानी बढा़कर छोड़ने के संदर्भ में सूचित कर चुका है।
बीबीएमबी शुक्रवार तक पानी बढ़ाकर छोड़ेगा। पौंग बांध में वीरवार को जलस्तर 1376.44 फीट रहा, जबकि इनफ्लो 42,940 क्यूसिक रहा। वहीं, 49,511 क्यूसिक पानी टरबाइन और स्लिपवे के माध्यम से छोड़ा गया। एसडीएम विश्रुत भारती ने कहा कि लोगों को पानी छोड़ने के संदर्भ में समय-समय पर सूचित किया जा रहा है। एसडीएम विश्रुत भारती ने कहा कि लोगों को पानी छोड़ने के संदर्भ में समय-समय पर सूचित किया जा रहा है। लोगों से ब्यास किनारे न जाने को लेकर अलर्ट कर दिया गया है, जबकि प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है। वहीं, लोग अफवाहों से दूर रहें। किसी भी समस्या पर लोग तुरंत प्रशासन को सूचित करें।