फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Polling party reached Sat Kuthera situated in the middle of the island for the first time by car.

Kangra News: टापू के बीच बसे सत कुठेड़ा में पहली बार गाड़ी से पहुंची पोलिंग पार्टी

Fri, 31 May 2024 05:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Polling party reached Sat Kuthera situated in the middle of the island for the first time by car.
कांगड़ा–चंबा के संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के अंतर्गत पौंग बांध के बीच में टापू
राजा का तालाब (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के पौंग बांध जलाशय के टापू के बीच बसे सत कुठेड़ा गांव में वीरवार को छह सदस्यीय पोलिंग टीम शाम 5:40 बजे पर पहुंच गई। पोलिंग पार्टी गाड़ी के माध्यम से पोलिंग बूथ पर पहुंची। इससे पहले जब कभी भी मतदान हुआ पोलिंग टीम नाव के माध्यम से ही मतदान के लिए पहुंचती रही है। क्योंकि उक्त टापू अकसर पौंग बांध जलाशय के पानी से घिरा रहता है। इस बार जलस्तर कम होने के कारण कर्मचारी गाड़ी से पहुंचे हैं।
विज्ञापन

पौंग बांध के बीच में अनुमानित लगभग 80 से 90 हेक्टेयर मीटर क्षेत्र में बने टापू में सत कुठेड़ा के कुल 81 मतदाता इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। टापू में लगभग 20 परिवार रहते हैं। मौजूदा समय में कुल 81 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें महिला मतदाता 37 और 44 पुरुष मतदाता हैं। जबकि नवंबर 2022 विधानसभा चुनावों में 97 पंजीकृत मतदाता थे। ऐसे में 18 मतदाता कहीं अन्य जगह में बस गए हैं। विधानसभा का सत कुठेड़ा का पोलिंग बूथ 106 है। बीएलओ निर्मल सिंह ने बताया कि पोलिंग टीम पहली बार गाड़ी से उक्त बूथ पर पहुंची है।जबकि एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती का कहना है कि सत कुठेड़ा के 106 नंबर पोलिंग बूथ पर वीवार शाम को टीम पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed