फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Polling parties started at 98 booths, Nari Shakti will come out for two today

Kangra News: 98 बूथों पर पोलिंग पार्टियां रवाना, दो के लिए आज निकलेगी नारी शक्ति

Tue, 09 Jul 2024 04:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 09 Jul 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Polling parties started at 98 booths, Nari Shakti will come out for two today
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए 100 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें दो मतदान केंद्र महिला स्टाफ की ओर से संचालित किए जाएंगे। महिला संचालित मतदान केंद्रों को छोड़ अन्य सभी 98 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां सोमवार को रवाना हो गई हैं। वहीं, महिला संचालित मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां मंगलवार को रवाना होंगी। यह जानकारी रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) शिल्पी बेक्टा ने दी। उन्होंने कहा कि देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए नियुक्त पोलिंग पार्टियों के पीठासीन, सहायक पीठासीन और मतदान अधिकारियों के लिए सोमवार को राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में अंतिम चुनावी रिहर्सल आयोजित करवाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मतदान कर्मियों को अपने दायित्व को पूरी गंभीरता से निभाने, निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव करवाने की बात कही। 10 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए चुनाव आयोग की ओर से आयोजित इस तीसरे और अंतिम पूर्वाभ्यास में 500 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। पूर्वाभ्यास के दौरान रिटर्निंग अधिकारी ने मतदान कर्मियों को चुनावी प्रक्रिया से संबंधित तकनीकी और व्यावहारिक बारीकियों बारे बताते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने चुनाव कर्मियों से कहा कि चुनाव करवाते समय हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि चुनाव निष्पक्ष, स्वतंत्र और सर्वाधिक हो। इन लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए फील्ड में तैनात कर्मचारी को स्वयं के विवेक से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। इस दौरान भारतीय चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित नियमों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करवाना भी चुनाव कर्मियों की जिम्मेदारी है। इस दौरान नायब तहसीलदार निर्वाचन महेश्वर चौधरी ने चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों को अंतिम प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed