फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Polling center will be established in Bada Bhangal

Kangra News: बड़ा भंगाल में स्थापित होगा मतदान केंद्र

Mon, 01 Apr 2024 05:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Polling center will be established in Bada Bhangal
बैजनाथ (कांगड़ा)। जिले की सबसे दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल में मतदाताओं के लिए पोलिंग बूथ की स्थापना की जाएगी। गर्मियों का मौसम होने के कारण इस बार बड़ा भंगाल में मतदाताओं की संख्या का आंकड़ा अधिक रहने की उम्मीद है। विधानसभा चुनाव के समय दिसंबर में सर्दी का मौसम होने के कारण मतदाताओं की संख्या का आंकड़ा 50 के आस पास रहता आया है जबकि लोकसभा के लिए यह आंकड़ा 100 से ऊपर रह सकता है। गर्मियों में बड़ा भंगाल में स्कूल लगने के साथ बड़ी संख्या में लोग बीड़ से चले जाते हैं। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में कम मतदान वाले मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष मतदाता।
विज्ञापन

जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र के करीब दो दर्जन मतदान केंद्रों में मतदाताओं की संख्या का आंकड़ा गत चुनावों में कम रहा था। एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बताया कि चुनावी जनसभाओं के लिए पार्टियां अनुमति के बाद इंदिरा गांधी स्टेडियम, छोटा भंगाल के मुल्थान ग्राउंड और पोस्ट ऑफिस के समीप की मंदिर पार्किंग ग्राउंड और पपरोला में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के ग्राउंड का ही प्रयोग कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त तीन तीन जगह इंदिरा गांधी स्टेडियम, सकडी स्कूल मैदान और बड़ा भंगाल में हेलीकॉप्टर को उतारा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि मतदान को बढ़ाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। बड़ा भंगाल में मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed