{"_id":"5fd3ae988ebc3e3f611265be","slug":"politics-kangra-news-sml354229778","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई मास्ट लाइट के उद्घाटन पर बढ़ा सियासी टकराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई मास्ट लाइट के उद्घाटन पर बढ़ा सियासी टकराव
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा में सर्दी के मौसम के बीच सियासती पारा चढ़ने लगा है। हाई मास्ट लाइट के उद्घाटन का विवाद और गहराता जा रहा है। नप देहरा के पदाधिकारियों ने इस मामले में कड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को ईमेल के माध्यम से पत्र लिख दोबारा पट्टिकाएं लगाने की मांग कर डाली है। साथ ही उनकी मांग पर ठोस कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में सामूहिक इस्तीफे देने की बात कही है।
वीरवार को जहां नप अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने उद्घाटन पट्टिकाएं प्रशासन द्वारा हटाने के मामले में सीधे निर्दलीय विधायक आरोप लगाया था कि यह उनके इशारे पर हुआ है। जबकि विधायक ने सभी आरोपों को नकार दिया था। वहीं शुक्रवार को नप देहरा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष को ईमेल भेजकर इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और मांग की है कि यह बताया जाए कि किसके कहने या इशारे पर पट्टिकाओं को हटाया गया है। क्योंकि इससे उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंची हैं। नप अध्यक्ष सुनीता कुमारी का कहना है कि यदि इस मामले भाजपा नेता कुछ नहीं करते हैं तो नगर परिषद कमेटी को मजबूरन सामूहिक इस्तीफा देना होगा।
नप अध्यक्ष सुनीता कुमारी और उपाध्यक्ष मलकीयत परमार ने बताया कि सीएम और अन्य भाजपा पदाधिकारियों को उन्होंने पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि टाउन हाल और हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन करना उनके क्षेत्राधिकार में आता है। प्रशासन ने किसके दबाव में यह पट्टिकाएं हटाईं, देहरा की जनता यह जानना चाहती है।