{"_id":"6854656e559a3222760666c9","slug":"police-is-questioning-the-suspicious-candidates-of-jawali-chamba-kangra-news-c-95-1-kng1004-182326-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जवाली-चंबा के संदिग्ध अभ्यर्थियों से पूछताछ कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जवाली-चंबा के संदिग्ध अभ्यर्थियों से पूछताछ कर रही पुलिस
Fri, 20 Jun 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रदेश पुलिस कांस्टेबल लिखित भर्ती में अभ्यर्थियों से पास करवाने की एवज में ठगी मामले में जवाली और चंबा के संदिग्ध अभ्यर्थियों से पूछताछ जारी है। वीरवार को भी पुलिस ने इन्हीं क्षेत्रों के संदेह के आधार पर पांच अभ्यर्थियों से पालमपुर पुलिस थाना में पूछताछ की। साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपी विक्रम और बलविंद्र के कॉल डिटेल के आधार पर लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले में पूछताछ लगातार जारी है। अभी तक मामले में 23 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। आगामी दिनों में संदेह के आधार पर अभ्यर्थियों सहित अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। अभी तक की पूछताछ में पेपर लीक के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन