फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Police investigation begins in the case of burnt notes

Kangra News: जले नोटों के मामले में पुलिस की जांच शुरू

Fri, 09 May 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 09 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Police investigation begins in the case of burnt notes
ज्वालामुखी के वार्ड 5 में मिले जले नोटों की जाँच करती पुलिस टीम। संवाद
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी शहर के मुख्य बस अड्डे के पीछे वार्ड नंबर-5 में बुधवार को मिले जले हुए नोट मामले में रहस्य बरकरार है। पुलिस थाना ज्वालामुखी की टीम ने घटनास्थल का दौरा कर इन जले हुए नोटों को अपने कब्जे में लिया है। साथ ही मामले की जांच को लेकर स्थानीय लोगाें के बयान भी कलमबद्ध किए हैं। घटना स्थल के आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस की ओर से खंगाली जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये नोट किसके हैं, क्यों जलाए गए और किस उद्देश्य से यहां फेंके गए। स्थानीय नागरिक इस घटना को लेकर चिंता में हैं और इसे किसी बड़ी साजिश अथवा गैरकानूनी गतिविधि से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को ज्वालामुखी बस अड्डा के पीछे जले 50, 100, 200 और 500 रुपये के नोट मिले थे। इनमें से कुछ नोट पूरी तरह से जल चुके थे जबकि कुछ अध जले नोट के हिस्से वहां पर पड़े हुए थे, जिन्हें वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने देखा था। इसके बाद मामले को लेकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। उधर, डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने बताया कि नोटों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि वे असली हैं अथवा नकली। रिपोर्ट आने के बाद अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस रहस्यमयी घटना की गहनता से जांच कर रही है और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed