{"_id":"65e7744a1e94dbc0b30092b6","slug":"plot-will-be-available-in-the-fair-on-first-come-first-served-basis-kangra-news-c-95-1-kng1002-127632-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा मेले में प्लाॅट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा मेले में प्लाॅट
Wed, 06 Mar 2024 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। खनियारा का ऐतिहासिक छिंज मेला 27 से 30 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को एक बैठक मेला कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन ईश्वर ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसहमति से फैसला लिया गया कि पहले आओ पहले, पाओ के आधार पर प्लाॅट आवंटन दुकानों के लिए किया जाएगा। वहीं, तीसरे वर्ष भी मेला नशा मुक्त घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
मेले में दुकान उसी व्यक्ति और दुकानदार को मिलेगी जो मेले के भीतर किसी भी तरह के नशे को न बेचेगा और बेचते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई के तौर पर तुरंत दुकान खाली करवाकर पुलिस को मामला दिया जाएगा। मेले के लिए दुकान आवंटन प्रक्रिया 17 मार्च से शुरू हो जाएगी।
27 मार्च को इंद्रू नाग मंदिर में खेलपात्र का आयोजन होगा। 28 मार्च को इंद्रुनाग देवता की छड़ी मुख्य मंदिर से कटासनी माता मंदिर होते हुए छिंज मैदान पटोला पहुंचेगी। इसके साथ ही दंगल शुरू होगा। 29 मार्च को मुख्य दंगल और बड़ी माली होगी। महिला कुश्ती को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। 29 मार्च को ही सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन होगा। 30 मार्च को मेला और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मेले के लिए उप कमेटियों का गठन भी किया गया है।