{"_id":"687903989e8becad2f09bf93","slug":"pledged-to-protect-environment-by-planting-trees-kangra-news-c-95-1-ssml1020-186481-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Fri, 18 Jul 2025 07:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 18 Jul 2025 07:36 AM IST
विज्ञापन
पशु चिकित्सालय हारचकियां में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। पशु चिकित्सालय हारचकियां में वीरवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अगुवाई पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. साहिल चौधरी ने की। इस मौके पर चिकित्सालय स्टाफ ने जामुन, आंवला, अमरूद समेत कई प्रकार के फलदार पौधे लगाए।
डॉ. साहिल चौधरी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए अधिकाधिक पेड़ लगाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वस्थ जीवन का आधार हैं।
पौधरोपण के दौरान नीरज कुमार, सुशील कुमार, अंकेश, दीपक, निखिल व तिलक समेत चिकित्सालय की पूरी टीम मौजूद रही। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और भविष्य में और अधिक पौधरोपण करने का संकल्प भी लिया।