फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Piyush and Ketan first in badminton competition

Kangra News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में पीयूष और केतन प्रथम

Sat, 30 Aug 2025 06:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 30 Aug 2025 06:16 AM IST
विज्ञापन
Piyush and Ketan first in badminton competition
परागपुर (कांगड़ा)। ढलियारा कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर कबड्डी, चेस, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन, वॉलीबाल और ई-गेम्स सहित कई प्रतियोगिताएं करवाईं गईं। प्रतियोगिता के दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ. अंजू रानी चौहान मुख्यातिथि रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं को मोबाइल पर समय गंवाने के बजाय मैदान में उतरना चाहिए। खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं बल्कि मानसिक रूप से भी प्रखरता प्रदान करते हैं। खेल दिवस आयोजित बैडमिंटन स्पर्धा में पीयूष-केतन ने प्रथम, शिवांचल-अर्जुन ने द्वितीय स्थान पाया।
विज्ञापन

चेस में बीसीए के आर्यन अधिकारी ने बाजी मारी, जबकि लड़कियों में श्रेया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भारोत्तोलन में निधि ठाकुर, काजल चौधरी, रमनदीप सिंह मेहता, ईशान, शिवानी मेहता, सानिया, अक्षिता और आयुष गौतम ने पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। टेबल टेनिस की महिला स्पर्धा में आंचल बीवाक प्रथम, तानी द्वितीय और महक तृतीय रहीं, वहीं पुरुष वर्ग में सुजल ने पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी में एनसीसी की लड़कियों और बीए वर्ग के लड़कों की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed