{"_id":"67472a2f038ac776e808ad7c","slug":"pit-dug-to-build-bridge-security-arrangements-zero-kangra-news-c-95-1-kng1002-156056-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पुल बनाने के लिए खोद दिया गड्ढा, सुरक्षा के इंतजाम शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पुल बनाने के लिए खोद दिया गड्ढा, सुरक्षा के इंतजाम शून्य
Thu, 28 Nov 2024 07:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 28 Nov 2024 07:46 AM IST
विज्ञापन
आकृति चौहान
समस्या...
निचला चैतड़ू में लोगों के लिए आफत बन गया आईटी पार्क को बनने वाला पुल
गड्ढों के पास रोक और साइन बोर्ड न होने से हादसों की खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। गगल के साथ लगते निचले चैतड़ू में निर्माणाधीन आईटी पार्क के पुल का कार्य स्थानीय लोगों को लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है। ठेकेदार ने बड़ा पुल बनाने के लिए खड्ड में काफी गहरा गड्ढा तो कर दिया है, लेकिन लोगों की सुरक्षा के लिहाज से वहां कोई प्रबंध नहीं किया है। इस वजह से वहां हादसों का खतरा बढ़ गया है।
रोजाना यहां से छोटे स्कूली बच्चे और अन्य लोगों सहित बुजुर्ग भी गुजरते हैं। ऐसे में बिना रोक के अगर इस गहरे गड्ढे में काई गिर जाता है तो इसकी जान भी जा सकती है, लेकिन लोक निर्माण विभाग और प्रशासन आंखें बंद कर किसी घटना का इंतजार कर रहे हैं। इस वजह से स्थानीय लोगों में रोष है। वहीं, अन्य कार्यों के लिए इस्तेमाल की जा रही पोकलेन मशीन से रास्ता भी टूट गया है।
ठेकेदार ने गगल के पास वीर चौक से अंदर गांव की ओर जाने वाले रास्ते में पुल के पिल्लर का निर्माण करने के लिए किए गहरे गड्ढे के किनारे न तो कोई साइन बोर्ड लगाया और न किसी प्रकार की कोई रोक लगाई गई है। गड्ढे के कारण रास्ता की आधा टूट गया है। इस वजह से रात के अधेंरे में कोई स्थानीय व्यक्ति या कोई अंजान लोग इस गड्ढे में गिरकर अपनी जान गंवा सकते हैं। लोगों से विभाग से अपील की है कि वहां पर साइन बोर्ड लगाए जाएं और गड्ढे के किनारे रोक लाई जाए, जिससे कि किसी प्रकार कोई हादसा न हो ।
विज्ञापन
- ठेकेदार ने पुल के पिल्लर बनाने के लिए गड्ढा कर दिया है, लेकिन कोई रोक नहीं लगाई है। अगर कोई हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। विभाग को इस समस्या पर ध्यान देना होगा। - तिलक कटोच, स्थानीय निवासी
- पुल बनाने के लिए रास्ता तो तोड़ दी दिया है। इसके अलावा भारी भरकम पोकलेन मशीन से गांव के रास्ते को भी तोड़ दिया गया है। इस वजह से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। - विनोद शर्मा, स्थानीय निवासी
- आईटी पार्क के लिए बनने वाला पुल मुसीबत बन गया है। पुल के पिल्लरों के गड्ढों से हादसों का खतरा बढ़ गया है। वहीं, मशीन से गांव का रास्ता भी तोड़ दिया गया है। विभाग इसे जल्द ठीक करे। - काली दास, उपप्रधान, चैतड़ू पंचायत
- वीर चौक से अंदर गांव को जाने वाले रास्ते पर ठेकेदार ने पुल बनाने के लिए खड्ड में गहरा गड्ढा कर रखा है, जिसके पास कोई रोकबंदी नहीं है। किसी भी समय इस गहरे गड्ढे में गिरने से कोई हादसा हो सकता है, लेकिन विभाग इस समस्या को नजर अंदाज कर रहा है। - सीमा देवी, प्रधान, चैतड़ू पंचायत
- आईटी पार्क के लिए बनने वाले पुल के गड्ढों के पास टेप लगाई गई है। फिर भी वीरवार को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा, ताकि किसी प्रकार का हादसा वहां पर न हो सके। - अंकज सूद, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, कांगड़ा।