फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Physiotherapy facility will soon be available in de-addiction center Dharamshala

Kangra News: नशा मुक्ति केंद्र धर्मशाला में जल्द मिलेगी फिजियोथेरेपी की सुविधा

Sun, 05 Jan 2025 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 05 Jan 2025 06:45 AM IST
विज्ञापन
Physiotherapy facility will soon be available in de-addiction center Dharamshala
भरे जाएंगे फिजियोथेरेपिस्ट-ऑडियोलॉजिस्ट के दो पद
विज्ञापन

रेडक्राॅस सोसायटी जिला कांगड़ा ने पद को भरने के लिए 18 जनवरी तक मांगे आवेदन
तीन साल से प्रयास भवन में खाली पड़ा है फिजियोथेरेपिस्ट का पद
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा की ओर से धर्मशाला में संचालित नशा मुक्ति केंद्र प्रयास भवन में जल्द क्षेत्र के लोग सस्ते दामों पर फिजियोथेरेपी की सुविधा मिलेगी। लोगों को बाहर निजी क्लीनिकों में ज्यादा पैसे नहीं चुकाने पड़ेंगे। वहीं, दिव्यांग लोगों और बीपीएल परिवारों के सदस्यों को यह सुविधा निशुल्क मिलेगी। प्रयास भवन धर्मशाला में करीब तीन साल से फिजियोथेरेपिस्ट का पद खाली है।
अब रेडक्राॅस सोसायटी जिला कांगड़ा की ओर से इस पद को भरने के लिए 18 जनवरी तक आवेदन मांगे गए हैं। इसके अलावा प्रयास भवन में ही ऑडियोलॉजिस्ट का भी पद भरा जाएगा। इसके अलावा नशा मुक्ति केंद्र नूरपुर में भी चार पद भर जाएंगे। इसके लिए रेडक्रॉस सोसायटी ने आवेदन मांगे हैं। नूरपुर में प्रोजेक्ट को ऑर्डिनेटर कम वोकेशनल काउंसलर का एक, वार्ड बॉय के दो और हाउस किपिंग स्टाफ का एक पद भरा जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धर्मशाला प्रयास भवन में 15 से लेकर 65 रुपये विभिन्न थेरेपी के लिए जाते हैं, लेकिन निजी क्लिनिकों में एक ही थेरेपी के लोगों से 400 रुपये से अधिक पैसे लिए जाते हैं। प्रयास भवन में फिजियोथेरेपिस्ट का पद भरने से लोगों को काफी सस्ते दामों पर फिजियोथेरेपी की सुविधा मिल पाएगी। उधर, रेड क्रॉस सोसायटी जिला कांगड़ा के सचिव ओपी शर्मा ने बताया कि धर्मशाला प्रयास भवन में फिजियोथेरेपिस्ट का पद खाली है। फिजियोथेरेपिस्ट और ऑडियोलॉजिस्ट का पद भरने के लिए 18 जनवरी तक आवेदन मांगे गए हैं। पद भरने के बाद लोगों को सस्ते दामों पर फिजियोथेरेपी की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed