{"_id":"661d8938a6ef648c1e0911f6","slug":"phagwaras-wrestler-preetpal-won-jawalis-baisakhi-dangal-kangra-news-c-95-1-ssml1022-131701-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: फगवाड़ा के पहलवान प्रीतपाल ने जीता जवाली का बैसाखी दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: फगवाड़ा के पहलवान प्रीतपाल ने जीता जवाली का बैसाखी दंगल
Tue, 16 Apr 2024 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 16 Apr 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। दो दिवसीय जिला स्तरीय बैसाखी मेला दंगल का आयोजन मेला कमेटी जवाली की ओर से किया गया। इसमें एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान बड़ी माली का मुकाबला फगवाड़ा के पहलवान प्रीतपाल और दिल्ली के सागर पहलवान के बीच हुआ। इसमें दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को चित्त करने में खूब पसीना बहाया। अंत में प्रीतपाल पहलवान ने पटकनी देते हुए सागर पहलवान को चित्त कर दंगल अपने नाम कर लिया।
मुख्यातिथि की ओर से विजेता पहलवान को 70 और उपविजेता को 60 हजार रुपये की इनामी राशि से सम्मानित किया गया। साथ ही मुख्यातिथि को मेला कमेटी अध्यक्ष राजिंदर राजू ने शाल-टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीएसपी वीरी सिंह, एसएचओ प्रीतम जरियाल, नपं उपाध्यक्ष एवी पठानिया, जेई शशि बालिया, बलवंत सिंह, पार्षद जगपाल जग्गू, पुष्पा चौधरी, सीमा, पूजा, सुषमा परमार, मोनिका, मनोनीत पार्षद सुरिंदर छिंदा, महेंद्र सिंह और अन्य मौजूद रहे।