फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Permission will have to be taken to hold election meetings and rallies: DC

चुनावी सभाएं और रैलियां करने के लिए लेनी होगी अनुमति : डीसी

Tue, 19 Mar 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 19 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Permission will have to be taken to hold election meetings and rallies: DC
धर्मशाला। जिला कांगड़ा उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने मोबाइल एप सी विजिल लांच किया है। इस मौके पर उन्होंने बताया कि राजनीतिक सभाओं के लिए स्थान और समय सहित पूर्व अनुमति लेना जरूरी होगा। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थल और मैदान सभाओं के लिए सभी दलों या प्रत्याशियों को समान रूप से उपलब्ध करवाए जाने का प्रावधान है। जिला में सभी विधानसभा क्षेत्रों में रैलियों और जनसभा के लिए ग्राउंड चिह्न्ति कर दिए गए हैं। इसके लिए संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी से अनुमति लेना अत्यंत जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सी विजिल एप के जरिए आम जन आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकेगा। सी विजिल एप से प्राप्त शिकायतों का सौ मिनट में निवारण भी सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर जिला कंट्रोल रूम में भी शिकायत दी जा सकती है। विभिन्न अनुमतियों के लिए सुविधा एप की व्यवस्था भी की गई है ताकि ऍनलाइन अनुमति प्रदान की जा सके। मंदिर, चर्च, मस्जिद इत्यादि धार्मिक स्थलों को चुनाव प्रचार के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही प्रचार सामग्री इको फ्रेंडली होनी चाहिए, प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक रहेगी। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को भी आदर्श आचार संहिता पूर्णत पालना सुनिश्चित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed