फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   People will now be able to know the history of Ayodhya Ram Temple in Palampur also.

Kangra News: लोग अब पालमपुर में भी जान सकेंगे अयोध्या राम मंदिर का इतिहास

Mon, 19 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
People will now be able to know the history of Ayodhya Ram Temple in Palampur also.
पालमपुर में राम मंदिर इतिहास की पट्टिका का अनावरण करते हुए शांता कुमार व अन्यस्त्रोत जागरूक प
पालमपुर के रोटरी भवन में राम मंदिर की इतिहास पट्टिका और डॉ. शिव कुमार की प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। अयोध्या के राम मंदिर का इतिहास अब लोग पालमपुर के रोटरी भवन में भी पढ़ सकेंगे। रोटरी भवन में लगाई गई पट्टिका में अयोध्या राम का मंदिर का पूरा इतिहास है। इसमें लोग यह जान सकेंगे कि राम मंदिर का क्या इतिहास रहा और कब और कैसे बना।
रोटरी भवन में राम मंदिर की इतिहास पटिट्का का सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने अनावरण किया। साथ ही पूर्व विधायक स्व. डॉ. शिव कुमार की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया। पालमपुर भाजपा, पालमपुर रोटरी आई फाउंडेशन मारंडा, द पालमपुर रोटरी हेल्पएज फाउंडेशन, रोटरी भवन ट्रस्ट, पालमपुर व रोटरी क्लब पालमपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, पूर्व मंत्री रविंद्र रवि, विधायक आशीष बुटेल, पूर्व विधायक प्रवीन कुमार, विनय शर्मा, रोटरी आई फाउंडेशन मारंडा के अध्यक्ष केजी बुटेल, राघव शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष रागिनी रुकवाल, डॉ. आदर्श कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पालमपुर में पास हुआ था राम मंदिर का प्रस्ताव
अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर का प्रस्ताव पालमपुर के इस रोटरी भवन में पास हुआ था। 11 जून, 1989 को पालमपुर में हुई भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अयोध्या में राम मंदिर बनाने का फैसला इसी रोटरी भवन से लिया था। लिहाजा, अयोध्या में राम मंदिर बनने का बाद पालमपुर के इस रोटरी भवन का भी महत्व अब काफी आंका जाता है। भाजपा की इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अटल बिहारी बाजपेयी, लाल कृष्ण आडवानी, सुषमा स्वराज, मुरली मनोहर जोशी, विजया राजे सिंंधिया जैसे कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भाग लिया था। इस पर इसी रोटरी भवन में हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष रहते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की देखरेख में हुई। बैठक में लाल कृष्ण आडवानी ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का प्रस्ताव रखा था। इस पर अटल बिहारी समेत सभी नेताओं ने अपनी एकमत मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा रोटरी भवन में लगी राम मंदिर की इतिहास पट्टिका आने वाली पीढ़ी को सेवा और समर्पण के संदेश साथ अयोध्या राम मंदिर को इतिहास के बारे भी जानकारी देगी।

---------------

शांता कुमार व आशीष बुटेल का फोटो फिर होने लगा वायरल
पालमपुर (कांगड़ा)। रोटरी भवन पालमपुर में अयोध्या राम मंदिर इतिहास की पट्टिका के शुभारंभ पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार व पालमपुर के कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल को हाथ पकड़ कर एक साथ फोटो फिर से वायरल हुआ है। इसमें शांता कुमार विधायक आशीष बुटेल को हाथ पकड़ कर ऊपर उठाए हुए हैं। इससे राजनीतिक गलियारों में लोगों में फिर से चर्चा शुरू हो गई है। इससे पहले पालमपुर में निकी तिरंगा यात्रा फिर रोटरी भवन में हुए एक कार्यक्रम में शांता कुमार व आशीष बुटेल का एक साथ आना भी चर्चा का विषय बना था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed