फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   People will not benefit from the new train timetable: PC

रेलगाड़ियों की नई समयसारिणी का लोगों को नहीं होगा फायदा : पीसी

Sun, 24 May 2026 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 24 May 2026 06:59 AM IST
विज्ञापन
People will not benefit from the new train timetable: PC
बरियाल (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश एलीट ग्रुप की बैठक शनिवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में संयोजक पीसी विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर 2 जून से बहाल हो रही रेलगाड़ियों की नई समयसारिणी पर सवाल उठाए गए। विश्वकर्मा ने कहा कि उत्तर रेलवे मंडल जम्मू द्वारा जारी टाइम टेबल कांगड़ा घाटी के लिए व्यावहारिक नहीं है, जिससे जनता को कोई लाभ नहीं मिलने वाला है।
विज्ञापन

पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि नई समयसारिणी के अनुसार पठानकोट से बैजनाथ के लिए केवल दो ट्रेनें सुबह 5 और 7 बजे चलाई जा रही हैं, जबकि उसके बाद पूरे दिन कोई ट्रेन नहीं है। वहीं, बैजनाथ से पठानकोट के लिए दोपहर 2 बजे के बाद ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो रात 10 बजे के बाद पठानकोट पहुंचेंगी। इस समयसारिणी का छात्रों, व्यापारियों और कर्मचारियों को कोई फायदा नहीं होगा।
विज्ञापन

एलीट ग्रुप ने मांग की है कि पुरानी सभी ट्रेनें बहाल की जाएं और समयसारिणी पर पुनर्विचार कर पठानकोट से शाम 5 बजे के बाद बैजनाथ के लिए व सुबह 6 बजे से पहले बैजनाथ से पठानकोट के लिए कम से कम दो ट्रेनें चलाई जाएं। बैठक में मुलख राज, रामपाल धीमान, सुदर्शन कुमार, मदन कवीर, फौज सिंह धीमान और करतार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन में अस्पताल की पेयजल समस्या दूर न हुई तो होगा घेराव
बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरोटा सूरियां का दर्जा बढ़ाकर सिविल अस्पताल करने और टांडा अस्पताल को पीजीआई स्तर पर स्तरोन्नत करने की मांग भी उठाई गई। ग्रुप ने स्वास्थ्य केंद्र में चल रही पेयजल समस्या पर गहरी चिंता जताते हुए जल शक्ति विभाग को चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर अस्पताल में पानी की समस्या हल नहीं हुई, तो ग्रामीणों के सहयोग से विभाग के उपमंडल कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय विधायक चंद्र कुमार से भी इस समस्या पर संज्ञान लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed