फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   People showed alertness in the tense atmosphere, switched off the lights themselves

Kangra News: तनाव के माहौल में लोगों ने दिखाई सतर्कता, खुद बुझाईं लाइटें

Fri, 09 May 2025 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
People showed alertness in the tense atmosphere, switched off the lights themselves
अर्लट के बाद धर्मशाला स्टे​डियम को किया जा खाली। और&nbs
धर्मशाला। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र कांगड़ा जिले में वीरवार रात को कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट रहा। इस दाैरान प्रशासन और आम नागरिकों की सतर्कता देखने लायक रही। जिले के कई क्षेत्रों में स्वेच्छा से ब्लैकआउट किया गया, जबकि कहीं-कहीं प्रशासन की ओर से बिजली बंद रखी गई। प्रशासन ने विशेष अपील जारी करते हुए लोगों से कहा कि सोलर लाइटें या अन्य स्वतः जलने वाली रोशनियों को ढक दिया जाए, ताकि कोई भी चमकती वस्तु दूर से दिखाई न दे।
विज्ञापन

इस पर लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और अपने घरों, दुकानों और गलियों की लाइटें बुझा दीं। जिले के ज्वालामुखी, खुंडियां, पालमपुर, सुलह, भवारना, राजा का तालाब, संसारपुर टैरेस और देहरा में ब्लैकआउट रहा। वहीं, कुछ क्षेत्रों में लोगों ने या तो पूरी तरह लाइटें बंद रखीं या न्यूनतम रोशनी में काम चलाया। हालांकि धर्मशाला जैसे बड़े और चकाचौंध से भरे शहर में भी रात 11:00 बजे तक बिजली सप्लाई बनी रही, लेकिन नागरिकों ने खुद ही स्वेच्छा से घरों की लाइटें बंद कर दीं। कई घरों में खिड़कियों पर मोटे पर्दे डाल दिए गए, ताकि रोशनी बाहर न जाए। कांगड़ा जिला प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed