फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   People rallied against the STP, SDM stopped the work

Kangra News: एसटीपी के विरोध में लामबंद हुए लोग, एसडीएम ने रुकवाया काम

Wed, 17 Dec 2025 07:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 17 Dec 2025 07:36 AM IST
विज्ञापन
People rallied against the STP, SDM stopped the work
कांगड़ा में एसडीएम को सीवरेज प्लांट के विरोध में ज्ञापन सौंपते हलेड़कलां के लोग। -स्रोत : ग्राम
कांगड़ा। शहर से सटी ग्राम पंचायत हलेड़कलां में निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के विरोध में गांव एकजुट हो गया है। मंगलवार को पंचायत प्रधान अरुण कुमार की अगुवाई में ग्रामीणों ने एसडीएम कांगड़ा को ज्ञापन सौंपकर प्लांट को आबादी और संवेदनशील क्षेत्र से कहीं और शिफ्ट करने की मांग की। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए एसडीएम इशांत जसवाल ने निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगा दी है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान अरुण कुमार ने प्रशासन के समक्ष तर्क रखा कि जल शक्ति विभाग जिस स्थान पर प्लांट का निर्माण करवा रहा है, वह प्राइमरी स्कूल से महज 30 मीटर की दूरी पर है। इसके अलावा वहां गांव की ऐतिहासिक बावड़ी और सरकारी ट्यूबवेल भी स्थित है, जिनका पानी ग्रामीण पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं। एसटीपी के लगाने से यहां के जल स्रोत दूषित होंगे, जिससे महामारी फैल सकती है।
विज्ञापन

ग्रामीण सोनू कुमार, वार्ड पंच कृष्ण कुमार, बबलू और सुरेश ने चिंता जताई कि प्लांट के कारण जल स्रोत दूषित हो सकते हैं। साथ ही, स्कूल नजदीक होने से बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है और महामारी फैलने का खतरा बना रहेगा। वहीं सुदर्शना, शशि, महिला मंडल प्रधान कृष्णा देवी, अनुराधा और शशि बाला ने कहा कि यदि उनकी मांग को अनसुना किया गया तो वे जल शक्ति विभाग के कार्यालय का घेराव करने से पीछे नहीं हटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम इशांत जसवाल ने बताया कि हलेड़कलां के लोगों ने निर्माणाधीन प्लांट पर आपत्ति जताई है। उन्होंने फौरी तौर पर प्लांट का काम रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। एसडीएम ने आश्वस्त किया है कि वे जल्द ही विभाग की टीम के साथ स्थल का निरीक्षण करेंगे और उचित निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed