फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   People met the minister and raised their demandsFarming should be stopped on the banks of Pong Lake

Kangra News: मंत्री से मिलकर लोगों ने उठाई मांग पौंग झील किनारे बंद की जाए खेती

Sun, 01 Sep 2024 08:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 01 Sep 2024 08:02 PM IST
विज्ञापन
People met the minister and raised their demandsFarming should be stopped on the banks of Pong Lake
कृषिमंत्री चन्द्र कुमार से उनके निवास ढन में मिलने के लिए जाते पंचायत प्रतिनिधि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। जवाली विधानसभा क्षेत्र के अधीन पड़ते क्षेत्र की पंचायत समकेहड़ सहित दर्जनभर पंचायतों के प्रतिनिधि ओर लोग रविवार को कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार के निवास स्थान ढन में पहुंचे। उन्होंने मंत्री से पौंग झील के खाली क्षेत्र में साधन संपन्न परिवारों द्वारा की जा रही बिजाई को बंद करवाने की मांग की। पूर्व प्रधान कर्ण सिंह, पूर्व बीडीसी सुदेश कुमारी, प्यारे लाल, उत्तम चन्द, सुशील कुमार, सौरभ, सोम राज, मदन धीमान पूर्व प्रधान, संजय कुमार, मग्घर सिंह, बाछला देवी, निशा देवी, रीना देवी वार्ड सदस्य, नीलम कुमारी, सुमन कुमारी, अनिता कुमारी, सुलोचना देवी, उषा देवी, स्नेह लता ,कुशला देवी, माया देवी सहित सैंकड़ों लोगों ने कहा कि झील किनारे खेती करने वाले कुछेक परिवार फसल में जहरीली दवाई डालकर पशुओं को मार देते हैं तथा कई पशुओं को तेजधार हथियार से बार करके लहूलुहान भी कर देते हैं। बाड़ा बनाकर बेसहारा पशुओं को उसमें बंद कर देते हैं तथा बेसहारा पशु बिना पानी-घास के तड़प-तड़प कर दम तोड़ देते हैं। खेती करने वाले लोग प्रवासी पक्षियों का भी दवाई डालकर या जाल लगाकर शिकार कर लेते हैं। जबकि फसलों में डाले जाने वाले कीटनाशक झील के पानी में मिलकर पानी को जहरीला कर रहे हैं। जिससे मछलियां मर जाती हैं। उन्होंने मांग की कि झील की खाली जमीन में बिजाई बिल्कुल बंद होनी चाहिए। जिससे बेसहारा पशुओं को चारा मिलेगा और इन पशुओं के कारण किसानों की फसल भी तबाह होने से बच जाएगी। लोगों ने कहा कि अगर झील किनारे बीजाई करना बंद न हुआ तो समस्त लोग एकजुट होकर कोर्ट का रास्ता अपनाएंगे तथा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पंचायतों में घुसने नहीं देंगे।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed