फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   People have been craving for drinking water for a week in Sansarpur Terrace

Kangra News: संसारपुर टैरेस में एक हफ्ते से पेयजल को तरसे लोग

Mon, 17 Jun 2024 01:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
People have been craving for drinking water for a week in Sansarpur Terrace
संसारपुर टैरेस में पानी किल्लत के चलते नल के पास खाली वर्तन रखकर रोष जताते हुए लोग।
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। संसारपुर टैरेस पेयजल परियोजना गर्मियों में उस समय दम तोड़ देती है जब लोगों को पीने तक का पानी भी जल शक्ति विभाग उपलब्ध नहीं करवा पाता है। पेयजल परियोजना संसारपुर टैरेस के तहत हजारों लोगों के घरों तक इस पेयजल परियोजना के तहत पानी दिया जाता है, परंतु गर्मियों में एक हफ्ते से परियोजना फेल होती नजर आ रही है। इस परियोजना के तहत घाटी, नारी और ऊंचाई वाले घरों में पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय लोगों राजेश कुमार, सुशील, परवीन कुमारी, ऊषा रानी, सविता देवी, रजनी देवी, संतोष कुमारी और रणवीर सिंह ने प्रशासन से हर साल होने वाली पानी की समस्या को हल करने की मांग की है। उधर, जल शक्ति विभाग डीडीसीबा के एसडीओ राकेश कुमार ने कहा कि बिजली की समस्या के चलते पानी की समस्या आई है। इसके लिए बिजली बोर्ड को बता दिया गया है। जैसे ही बिजली की समस्या ठीक होती है पानी सुचारू रूप से आना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed